Farrukhabad Kannauj News: सड़क सुरक्षा के लिए विद्यार्थियों को दिलाई शपथ
हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद के बेला सरायगजा गांव के विद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य नीलेंद्र कुमार ने छात्रों और शिक्षकों को सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ ली और यातायात संकेतों के बारे में जानकारी दी।

Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद। बेला सरायगजा गांव के विद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य नीलेंद्र कुमार के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया । बच्चों को सड़क पर सुरक्षित आवागमन के लिए यातायात नियमों का पालन करने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। बच्चों ने शपथ लेते हुए यातायात संकेतों का पालन करने, सड़क पार करते समय सावधानी बरतने, हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा दूसरों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान आनंद कुमार ,आलोक कुमार, बिंदु शुक्ला, रेखा, शालनी ,रेनू वर्मा सहित मौजूद रहे ।


