Farrukhabad Kannauj News: फुटपाथ बनाये जाने की मांग
हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद में पहली बार लालगेट से कादरीगेट तक लाखों की लागत से सड़क का निर्माण हुआ है, लेकिन फुटपाथ की ऊंचाई सड़कों से कम है। इससे स्थानीय निवासियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने सुझाव दिया है कि फुटपाथ को सड़क के समान ऊँचा बनाया जाए ताकि सुरक्षा और सुविधाएँ बेहतर हों।

Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। शहर के लालगेट से लेकर कादरीगेट तक लाखों की लागत से सड़क का निर्माण तो करा दिया गया है। मगर दोनों तरफ फुटपाथ काफी नीचा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फुटपाथ बराबर न होने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क के बराबर से फुटपाथ बनाया जाये जिससे लोगों को सहूलियत मिल सके।

