राह होगी आसान, शुरू हुआ सड़क निर्माण
Farrukhabad-kannauj News - शमसाबाद में नगर पंचायत ने चौखंडा मोहल्ले में सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया है। चेयरमैन प्रतिनिधि नदीम अहमद फारुकी ने निर्माण की गुणवत्ता की जांच की और ठेकेदार को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए। क्षेत्र में सड़क की खराब स्थिति से छात्राओं को कठिनाई हो रही थी, अब नए निर्माण से लोगों में खुशी है।

शमसाबाद, संवाददाता। नगर पंचायत की ओर से चौखंडा मोहल्ले में सड़क निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया है। रविवार की सुबह चेयरमैन प्रतिनिधि नदीम अहमद फारुकी ने पहुंचकर निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता देखी। ठेकेदार को निर्देशित किया कि मानक के अनुरूप काम समय से पूरा किया जाये। इसमें कोई लापरवाही न हो। बताते चलें कि मोहल्ले में छात्राओं का एक इंटर कालेज भी है। इसमें हर रोज बड़ी संख्या में छात्रायें पढ़ने के लिए आती हैं। पूर्व में जगह जगह सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी थी जिससे छात्राओं को दिक्कत होती थी। बरसात के दिनों में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
अब सड़क निर्माण से लोगों में खुशी है। चेयरमैन प्रतिनिधि ने कहा कि सड़क निर्माण अच्छे ढंग से होगा। लोगों को जल्द सड़क बनाकर सौंप दी जाएगी।फोटो 14परिचय- सड़क निर्माण को देखने पहुंचे चेयरमैन प्रतिनिधि।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


