कोल्ड ड्रिंक कैन सप्लाई रुकी, पेयपदार्थों के दाम बढ़े

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

फर्रुखाबाद में मिडिल ईस्ट के युद्ध के कारण कैन वाले पेयपदार्थों के दाम बढ़ गए हैं। 250 एमएल की कैन पर 5 से 7 रुपये की वृद्धि हुई है, जिससे दुकानदार और ग्राहक दोनों परेशान हैं। पेयपदार्थों की सप्लाई में कमी के चलते छोटे दुकानदारों को माल नहीं मिल रहा है।

कोल्ड ड्रिंक कैन सप्लाई रुकी, पेयपदार्थों के दाम बढ़े

फर्रुखाबाद, संवाददाता। बोतल की अपेक्षा लोग कैन वाले पेयपदार्थ पीना पसंद करते है। लेकिन अब कैन वाले पेयपदार्थ पीना आसान नहीं रहेगा। मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते कैन के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। इससे अब पेयपदार्थों के दाम भी बढ़ा दिए गए है। 250 एमएल की कैन पर पांच से सात रुपये बढ़ा दिए गए है इससे दुकानदारों को भी जोर का झटका लगा है।अमेरिका इजरायल और ईरान युद्ध से अभी तक गैस किल्लत के अलावा प्लास्टिक से जुड़े उत्पाद महंगे हुए है। लेकिन अब लोगों को एक और बड़ा झटका लगने जा रहा है। अब विभिन्न कंपनियों के पेयपदार्थों की कैनों पर महंगाई की मार पड़ी है।

अब कैन वाले पेयपदार्थ पीना महंगा पड़ रहा है इससे लोगों को कैन वाले पेयपदार्थ पीने के लिए अधिक जेब ढीली करनी पड़ रही है। दुकानदार गौरव अग्रवाल ने बताया कि शहर में करीब एक दर्जन से अधिक ब्रांड के पेयपदार्थ आते है। पिछले कुछ दिनों से इनके दाम बढ़ा दिए गए है। कोल्ड ड्रिंक कैन की बात की जाए तो 250 एमएल की कोल्ड ड्रिंक कैन 25 रुपये की मिल रही थी वह अब 30 रुपये की हो गई है। कोल्ड ड्रिंक एजेंसी मालिक बताते है कि कैन की सप्लाई नहीं हो रही है इसलिए कैन की उपलब्धता कम होने से दामों में फेर बदल हुआ है। बीयर दुकानदार बताते है कि प्रति कैन पर दस रूपये की बढ़ोत्तरी हो गई है। जिस तरह से पेयपदार्थ वाली कैन महंगी हुई है इससे कारोबार प्रभावित होने लगा है इसके साथ आम लोगों तक इसकी चोट पहुंच रही है। जो लोग कैन वाले पेयपदार्थ पीने के शौकीन है उनको अधिक रूपये खर्च करने पड़ रहे हैं। राहुल सिंह, पुष्पेंद्र ने बताया कि मिडिल ईस्ट युद्ध ने महंगाई बहुत बढ़ा दी है अभी तक गैस की किल्लत और प्लास्टिक के उत्पादों के दाम बढ़े थे लेकिन अब पेयपदार्थों की कैन के दाम भी बढ़ा दिए गए है।अचानक दाम बढ़ने से करना पड़ रही माथापच्चीफर्रुखाबाद।पेयपदार्थों की कैन महंगी होने से अब दुकानदारों से ग्राहक माथापच्ची कर रहे हैं। अचानक बढ़े दाम को लेकर ग्राहक कह रहे है ऐसे कैसे दाम बढ़ा दिए है। दुकानदारों को ग्राहकों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदार बताते है कि हर ब्रांड की कोल्ड ड्रिंक बिकती है। जब से रेट बढे़ हैं, तब से हर रोज ग्राहकों की खरी खोटी सुननी पड़ रही है।आर्डर दिए पर नहीं मिल रहा मालफर्रुखाबाद। कैन के दाम बढ़ने से छोटे दुक्धनदारों के आगे संकट खड़ा हो गया है। जो छोटे दुकानदार कैन वाली कोल्ड ड्रिंक बेचते थे उनको माल नहीं मिल रहा है। जबकि कोल्ड ड्रिंक कैनों के बढ़ते दामों को देखते हुए जिले के गिने चुने व्यापारियों ने माल रोकना शुरू कर दिया है। छोटे दुकानदार माल का आर्डर दे रहे लेकिन उनको माल उपलब्ध नहीं हो रहा है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।