
आलू की फसल में झुलसा रोग का प्रकोप का खतरा मंडराया
Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में तापमान में गिरावट और वायुमंडल में आद्रता बढ़ने से फसलों पर खतरा मंडरा रहा है। आलू और सरसों की फसलें कीटों से प्रभावित हो सकती हैं। अगैती और पिछैती झुलसा रोग का प्रकोप बढ़ रहा है। किसानों को कीट नियंत्रण के लिए सही उपाय करने की सलाह दी जा रही है।
फर्रुखाबाद, संवाददाता। लगातार गिर रहे तापमान और वायुमंडल में आद्रता बढ़ने से फसलों पर खतरा मंड़राने लगा है। मौसम में उतार चढाव होने पर माहू, थ्रिप्स आदि कीट के लगने की संभावना भी प्रबल हो जाती है। यदि फसलों की लगातार देखरेख न हुयी तो आलू और सरसों की फसलें कीटो से प्रभावित हो सकती हैं। जनपद में आलू पर्याप्त मात्रा में बोया गया है। इस समय अगैती व पिछैती झुलसा रोग के प्रकोप की भी संभावना सबसे अधिक होती है। अगैती झुलसा से पत्तियों पर कत्थई रंग के छोटे छोटे धब्बे बनते हैं जो धीरे धीरे बढ़ जाते हैं और पिछैती झुलसा में पत्तियों और तनो पर भूरे रंग के धब्बे, धब्बों के ठीक निचली सतह पर रुई जैसी फंगस जमा हो जाती है।
पिछैती झुलसा रोग आलू की फसल में तीव्र गति से बढ़ता है इसको तुरंत नियंत्रित करने की जरूरत है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी कहते हैं कि अगैती, पिछैती झुलसा के नियंत्रण के लिए मैंकोजेब 75 प्रतिशत, डब्लूटी 2.5 ग्राम मात्रा प्रति लीटर पानी के हिसाब से घोल बनाकर छिड़काव करें। पिछैती झुलसा का प्रकोप तीव्र होने पर मेटाएक्सिल चार प्रतिशत, मैंकोजेब 64 प्रति ढाईग्राम मात्रा प्रति लीटर पानी का उपयोग कर इसका छिड़काव कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सरसों की फसल में माहू कीट के नियंत्रण के लिए एजाडिरेक्टिन 0.15 प्रतिशत ईसी ढाईलीटर मात्रा प्रति हेक्टेयर के हिसाब से फसल पर छिड़काव करें। सरसों की फसल में मुख्य रूप से आल्टरनेरिया पत्ती धब्बा रोग लगता है। इसमें पत्तियां और फलियों पर गहरे कत्थई रंग के धब्बे बनते है जो गोल छल्ले के रूप में होते हैं। तीव्र प्रकोप होने पर छल्ले आपस में मिल जाते हैँ जिससे पूरी पत्ती झुलस जाती है। व्हाटसएप पर भी पा सकते हैं किसान समाधान फर्रुखाबाद। किसान किसी फसल में कीट रोग के नियंत्रण के लिए व्हाट्सएप नंबर 9452247111 ओर 9452257111 पर मैसेज भेजकर निदान प्राप्त कर सकते हैं या फिर एनपीएसएस एप डाउनलोड कर अपनी समस्या भेजकर भी फसलों के संबंध में समाधान कर सक ते हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




