एक माह बाद स्थगित हुई वकीलों की हड़ताल

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share

Farrukhabad-kannauj News - एक माह बाद स्थगित हुई वकीलों की हड़ताल-तहसील प्रशासन और रेवेन्यू बार एसोसिएशन के बीच वार्ता के बाद बनी सहमतिकायमगंज, संवाददाता तहसील परिसर में चले

एक माह बाद स्थगित हुई वकीलों की हड़ताल

तहसील प्रशासन और रेवेन्यू बार एसोसिएशन के बीच वार्ता के बाद बनी सहमति

सहमति के बाद हड़ताल स्थगित

कायमगंज, संवाददाता तहसील परिसर में चले आ रहे विवाद के बीच रेवेन्यू बार एसोसिएशन की हड़ताल आखिरकार एक माह तीन दिन बाद स्थगित कर दी गई। तहसील प्रशासन और बार एसोसिएशन पदाधिकारियों के बीच हुई वार्ता के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी, जिसके बाद अधिवक्ताओं ने काम पर लौटने का निर्णय लिया।

Voice of UP

हड़ताल का कारण

रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने 17 अप्रैल को तहसील में व्याप्त समस्याओं को लेकर हड़ताल शुरू की थी। इसके बाद 20 अप्रैल को तहसील परिसर स्थित एसडीएम न्यायालय में तोड़फोड़ का मामला सामने आया था। इस मामले में न्यायालय में तैनात अहलमद (फौजदारी) अनुज कुमार की ओर से आधा दर्जन से अधिक अधिवक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

तनाव का माहौल

वहीं रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे कर्मचारियों की साजिश बताया था। घटना के बाद बार और बेंच के बीच तनाव का माहौल बन गया था और अधिवक्ता लगातार हड़ताल पर डटे रहे। इस दौरान बार और बेंच के बीच सामंजस्य स्थापित कराने के प्रयास भी चलते रहे। आखिरकार बुधवार को तहसील प्रशासन और रेवेन्यू बार एसोसिएशन पदाधिकारियों के बीच हुई वार्ता सफल रही। बार एसोसिएशन सचिव अवनीश गंगवार ने बताया कि प्रशासन के साथ बातचीत होने के बाद फिलहाल हड़ताल स्थगित कर दी गई है।

सामान्य प्रश्न

रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने हड़ताल कब शुरू की थी?
रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने 17 अप्रैल को हड़ताल शुरू की थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।