
डग्गामार वाहनों के सहारे सफर, खतरे में रहती जिंदगी
Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद के गंगापार के कड़हर रोड पर रोडवेज बसों का संचालन बंद होने से ग्रामीण डग्गामार वाहनों पर निर्भर हो गए हैं। इससे उन्हें समय की बर्बादी और ओवरलोड वाहनों के खतरे का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने परिवहन मंत्री को ज्ञापन देकर बसों के संचालन की मांग की है।
फर्रुखाबाद, संवाददाता। गंगापार के कड़हर के रोड पर रोडवेज बसों को संचालित नही किया जा रहा है। इससे ग्रामीण डग्गामार वाहनो के सहारे सफर करने को मजबूर हो रहे हैं। ओवरलोड वाहनों से हर रोज खतरा रहता है। सफर में भी समय लगता है इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पडता है। कई बार आवाज उठायी जा चुकी है इसके बाद भी रोडवेज की ओर से बसों का संचालन नही किया जा रहा है। इससे यहां के ग्रामीण गुस्से में हैं। ग्रामीणों ने परिवहन मंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन दिया है जिसमें बसों का संचालन कराये जाने की मांग की है।
पूर्व में रोडवेज बस का संचालन बस अडडे से पांचालघाट, चाचूपुर, पटटी भरखा, सलेमपुर और कड़हर तक होता था। इसमें दो बसें चलायी गयी थी। इससे इस क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने में काफी सहूलियत हो रही थी लेकिन इन बसों का संचालन एक लंबे समय से बंद कर दिया गया है। इसके पीछे कारण भी साफ नहीं किया गया है। इस कारण गंगापार के इस क्षेत्र के लोग जिला मुख्यालय के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा ले रहे हैं। इसमें उन्हें समय भी ज्यादा लग रहा है और जिस तरह से वाहन ओवरलोड होकर दौड़ाये जा रहे हैंउससे हर समय खतरा भी रहता है। कड़हर का यह रोड हरपालपुर जो हरदोई जिले का कस्बा हैउसे जोड़ता है। इससे लोग इस ओर से भी निकल जाते हैं। अब जब रोडवेज की बसें नही चल रही हैं तो ऐसे में लोग दिक्कतों में हैं। गंगापार के लोग फिर से बसों का संचालन कराये जाने की आवाज उठा रहे हैं। का संचालन शुरू कराये जाने की मांग को लेकर आवाज उठायी गयी और इसको लेकर एक ज्ञापन सिटी मजिस्टे्रट को दिया गया था। कहा गया कि जल्द से जल्द बसों का संचालर शुरू कराया जाये जिससे ग्रामीणों को आवागमन में जो दिक्कतें हो रही हैं उससे छुटकारा मिले।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




