
मेला श्री रामनगरिया:चहुंओर धर्म और अध्यात्म की बिखरी छटा
Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में मेला रामनगरिया अब अंतिम चरण में है, जो तीन फरवरी को समाप्त होगा। मेले में धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। भीड़ के कारण जाम की स्थिति भी बनी हुई है। शोभायात्राएं और भंडारे मेले की रौनक बढ़ा रहे हैं।
फर्रुखाबाद, संवाददाता। मेला रामनगरिया अब अंतिम ओर है। तीन फरवरी को मेला श्री रामनगरिया का समापन हो जायेगा। इससे पहले मेले में धर्म अध्यात्म की छटा चहुंओर बिखर रही है। कहीं कथा भागवत को सुनकर लोग आनंद ले रहे हैं तो वहीं कहीं भंडारो में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। कल्पवास को आये कल्पवासी और साधु संत सुबह होते ही मां गंगा की आराधना में लीन हो रहे हैं। मेले के कारोबार क्षेत्र में भी खूब रौनक नजर आ रही है। सुबह 11 बजे के बाद से ही मेले में दर्शकों का आना शुरू हो रहा है। तरह तरह के झूलों का लोग आनंद ले रहे हैं।
वहीं कारोबार क्षेत्र में भी चमक तेजी से बरकरार है। दुकानों पर महिलाओं की भीड़ देखते ही बन रही है। छोटे से लेकर बड़े आइटम तक की खरीददारी क ो लोग यहां आ रहे हैं। लोगों की पसंद बन चुके भुने आलू की दुकानों पर तो लोग नंबर लगाकर इंतजार कर रहे हैं। मेले की रौनक कुछ अलग ही नजर आ रही है। वहंी गंगा तट पर कुछ हिस्से में कटान भी होने लगा । गंगा के तेज प्रवाह के कारण कटान जैसी स्थिति भी यहां देखने को मिली। सातवीं सीढ़ी के पास बने घाटों पर भी कुछ ऐसा ही नजारा था। इनसेट शोभायात्राओं में दिखी भक्ति रस की बयार फर्रुखाबाद। मेला श्री रामनगरिया में शुक्रवार क ो निकली शोभायात्राओं में भक्ति रस की बयार बहती नजर आयी। पंचदशनाम आवाह्न अखाड़ा की ओर से प्रात: 10 बजे शोभायात्रा निकाली गयी। परिक्रमा मार्ग मार्ग से होकर गुजरी इस शोभायात्रा में चल रहे साधु संतों का जगह जगह स्वागत किया गया। शोभायाऋकल्पवासियों ने भी पहुंचकर पुष्प बरसाये। रथ पर सवार महंत सोमवारपुरी पर पुष्पवर्षा की गयी। वहीं महर्षि कश्यप आश्रम की ओर से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जैसे ही शोभायात्रा निकलना शुरू हुयी कि लोग देखने के लिए मार्गो पर आ गये। शोभायात्रा में चल रहे साधु संतोंं का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। शोभायात्राओं से मेले का माहौल आनंदित हो गया। इनसेट पूरे दिन रहा जाम, रेंग रेंग कर निकले वाहन फर्रुखाबाद। मौसम अच्छा होने के साथ ही मेले में आने वाले दर्शकों की संख्या भी काफी संख्या में बढ़ गयी थी इसके चलते पांचालघाट पुल पर जाम के झाम से लोग दिन भर जूझते रहे। चौपहिया ही नहीं दुपहिया वाहनों को भी एक ओर से दूसरी ओर तक जाने में काफी समय इंतजार करना पड़ा। भीड़ अधिक होने के कारण एक तरफ से वाहनों को निकालने का सिलसिला चल रहा था। पुल पर तैनात पुलिस व ट्रैफिक कर्मी एक ओर वाहन को रेाककर दूसरी ओर से वाहनों को निकाल रहे थे। इसी के कारण वाहनों की लंबी कतार लगी हुयी थीं। पूरे दिन लोग जाम में फंसकर जूझते रहे। मेला श्री रामनगरिया मेले में मनोरंजन और कारोबार क्षेत्र में उमड़ी भीड़ कहीं कथायें तो कहीं भंडारों का चला दौर फोटो 30 परिचय- सांस्कृतिक पांडाल में हो रहा कार्यक्रम। फोटो 31 परिचय- शोभायात्रा मे रथ पर सवार होकर निकल रहे महंत सोमवारपुरी। फोटो 32 परिचय- शोभायात्रा में शामिल साधु संत। फोटो 33 परिचय- मेला क्षेत्र में खरीददारी को उमड़ी भीड़। फोंटो 34 परिचय- पांचालघाट पुल पर लगा जाम।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




