ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशवर्षा जल संरक्षण अभियान

वर्षा जल संरक्षण अभियान

वर्षा जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत जिले की ग्राम पंचायतों में शनिवार को खुली बैठकें हुईं। ग्रामीणों के साथ ही जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान किया। साथ ही खुली बैठकों में प्रधानमंत्री का जल संरक्षण को लेकर...

वर्षा जल संरक्षण अभियान
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजSat, 22 Jun 2019 11:09 PM
ऐप पर पढ़ें

वर्षा जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत जिले की ग्राम पंचायतों में शनिवार को खुली बैठकें हुईं। ग्रामीणों के साथ ही जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान किया। साथ ही खुली बैठकों में प्रधानमंत्री का जल संरक्षण को लेकर संदेश भी सुनाया गया। वर्षा जल संचयन के लिए ग्राम पंचायतों के तालाबों और पोखरों की सफाई को लेकर भी जागरूक किया गया। ग्राम पंचायत महलई में सदर विधायक ने खुली बैठक में प्रतिभाग किया। इस दौरान ग्रामीणों ने श्रमदान किया। ग्रामीणों को वर्षा जल संचयन के बारे में बताया गया। कहा गया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जल का संचयन बहूत जरूरी है।जल का दुरुपयोग करने से भी बचने का आह्वान किया गया। राजेपुर और अंबरपुर में भी खुली बैठकें आयोजित की गईं। इस दौरान पौधरोपण किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने जल संचयन को लेकर अपने विचार रखे और कहा कि अधिक से अधिक तालाब की खुदाई करके जल को संरक्षित किया जा सकता है। बढ़पुर ब्लाक के नेकपुर खुर्द में सांसद की उपस्थिति में खुली बैठक हुई। यहां जिला विकास अधिकारी भी उपस्थिति थे। जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण किया। नवाबगंज के ग्राम पंचायत अठरुइया में कायमगंज विधायक ने तालाब खुदाई का शुभारंभ किया। इसके अलावा कई अन्य ग्राम पंचायतों में भी खुली बैठकें आयोजित क र वर्षा जल संचयन पर जोर दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें