Farrukhabad Kannauj News: वादे खोखले, अफसर मौन.. इन जानलेवा गड्ढों का जिम्मेदार कौन

हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

Farrukhabad Kannauj News: महरुपुर बीजल चौराहा पर सड़क पर गड्ढा । फोटो 6 परिचय महरूपुर बीजल-झंसी मार्ग खस्ताहाल । फोटो 7 परिचय अमेठी से भैरव बाबा मंदिर की खराब सड़क पर भरा

Farrukhabad Kannauj News: वादे खोखले, अफसर मौन.. इन जानलेवा गड्ढों का जिम्मेदार कौन

Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। बारिश शुरू होते ही ग्रामीण इलाकों की बदहाल सड़कें लोगों के लिए मुसीबत बन गई हैं। लोक निर्माण विभाग के अधीन आने वाले कई संपर्क मार्ग गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुके हैं। चार किलोमीटर लंबे महरूपुर बीजल से झंसी मार्ग, बघार-छिबरामऊ मार्ग पर महरूपुर बीजल चौराहा तथा जहानगंज चौराहे से मोहम्मदाबाद रोड तक सड़क की हालत बेहद खराब है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से हादसों का खतरा कई गुना बढ़ गया है। महरूपुर बीजल से झसी तक जाने वाला करीब चार किलोमीटर लंबा मार्ग पूरी तरह उखड़ चुका है। सड़क पर छोटे-बड़े दर्जनों गड्ढे हैं। दोपहिया वाहन चालक जान जोखिम में डालकर निकलते हैं, जबकि चारपहिया वाहन भी हिचकोले खाते हुए गुजरते हैं। बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और आए दिन वाहन फंसते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन सड़कें आज भी बदहाल हैं। बरसात के दौरान यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो बड़े हादसे हो सकते हैं। सड़क की जर्जर हालत के कारण वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। बारिश के कारण सड़क पर जलभराव होने से गड्ढे दिखाई नहीं देते। दोपहिया वाहन चालक अक्सर असंतुलित हो जाते हैं और हादसे का खतरा बना रहता है.

महरूपुर बीजल-झंसी मार्ग चार किलोमीटर तक गड्ढों में तब्दील

महरूपुर बीजल से झंसी गांव तक करीब चार किलोमीटर लंबा मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह बढ़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के कारण इनमें पानी भर गया है, जिससे वाहन चालकों को गड्ढों का पता नहीं चल पाता। ग्रामीणों का कहना है कि कई वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। इसी मार्ग से किसान, छात्र और मरीज रोजाना गुजरते हैं। बरसात में सड़क की हालत और खराब हो जाती है.

चौराहे पर सड़क का गड्ढा दे रहा हादसों को न्योता

बघार-छिबरामऊ मार्ग पर महरूपुर बीजल चौराहे के पास सड़क पर बना गहरा गड्ढा दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है। बरसात में गड्ढे में पानी भर जाने से इसकी गहराई दिखाई नहीं देती। बाइक और ई-रिक्शा चालक अक्सर असंतुलित हो जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार हादसे हो चुके हैं, लेकिन विभाग ने अभी तक मरम्मत नहीं कराई.

जहानगंज-मोहम्मदाबाद मार्ग पर गड्ढों से सफर मुश्किल

जहानगंज चौराहे से मोहम्मदाबाद रोड की हालत बेहद खराब है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात में जलभराव होने से सड़क और खतरनाक हो जाती है। ग्रामीणों ने शीघ्र मरम्मत की मांग की है। आवागमन में अभी जो दिक्कतें हो रही हैं उससे छुटकारा मिल सके.

अमेठी से भैरव बाबा मंदिर मार्ग बदहाल

अमेठी से प्रसिद्ध भैरव बाबा मंदिर जाने वाला मार्ग बारिश के बाद बदहाल हो गया है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिनमें पानी भरने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर में प्रतिदिन दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय ग्रामीण भी इसी मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन सड़क की जर्जर हालत के कारण वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है.

चार किलोमीटर सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी है। बच्चों को स्कूल भेजने और मरीजों को अस्पताल ले जाने में सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.

दिनेश

बरसात में सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देते। दोपहिया वाहन फिसलकर गिर जाते हैं। हम चाहते हैं कि पीडब्ल्यूडी जल्द सड़क की मरम्मत कराए, ताकि हादसे न हों.

आशीष

चौराहे पर बना गड्ढा जानलेवा हो चुका है। रात में कई वाहन इसमें फंस जाते हैं। विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार नहीं करना चाहिए.

गोविंद मिश्रा

जहानगंज से मोहम्मदाबाद जाने वाली सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। रोजाना इसी रास्ते से बाजार और जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। बरसात में हालात और खराब हो जाते हैं। सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जानी चाहिए.

राकेश

बोले जिम्मेदार

जहां पर सड़के खराब हैं उनको टीम भेजकर ठीक करवाया जाएगा। जिससे की लोगों को आवागमन में दिक्कत न हो.

मुरलीधर , अधिशासी अभियंता (पीडब्ल्यूडी)

पूछे जाने वाले प्रश्न

बारिश के कारण सड़कें क्यों बदहाल हो गई हैं?
बारिश के कारण कई संपर्क मार्ग गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुके हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।