कालिंदी एक्सप्रेस बंद होने को लेकर बिफरे लोग

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

फर्रुखाबाद में लोगों ने कालिंदी एक्सप्रेस के बंद होने के खिलाफ प्रदर्शन किया। विकास मंच के अध्यक्ष भइयन मिश्रा के नेतृत्व में लोगों ने स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन 40 वर्षों से चल रही है और दिल्ली जाने के लिए एकमात्र विकल्प है। स्टेशन अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि उच्चाधिकारियों को इस बारे में सूचित किया जाएगा।

कालिंदी एक्सप्रेस बंद होने को लेकर बिफरे लोग

फर्रुखाबाद, संवाददाता। दिल्ली को जाने वाली कांलिदी एक्सप्रेस के बंद होने क ो लेकर लोगों में उबाल है। इसको लेकर स्टेशन अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा गया। फर्रुखाबाद विकास मंच के अध्यक्ष भइयन मिश्रा के नेतृत्व में दर्जनों लोग फर्रुखाबाद स्टेशन पहुंचे और स्टेशन अधीक्षक को बताया कि कालिंदी एक्सप्रेस 40 वर्षो से चल रही हेै। दिल्ली के लिए जाने वाली एकमात्र ट्रेन है। यदि इस ट्रेन का मार्ग परिवर्तन किया गया तो यहां के लोगों को परेशानी होगी। स्टेशन अधीक्षक से मांग की गयी कि कालिंदी एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन न किया जाये बल्कि इसे फर्रुखाबाद से दिल्ली तक चलाया जाये।

इस दौरान स्टेशन अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि उच्चाधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया जायेगा। अंगद पांडेय, उमेश जाटव, नीतीश दुबे, महेश अग्निहोत्री, नितिन गुप्ता, राजीव पाल, सनी बाथम, आशू मिश्रा, रजत वर्मा, आलोक मिश्रा, लकी गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।