पालिका के खिलाफ प्रदर्शन कर लगाया जाम

Jan 28, 2026 11:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share Share
Follow Us on

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद के नेकपुर कलां मोहल्ले में बारिश के बाद जलभराव से लोग भड़क गए। उन्होंने मुख्य रोड पर जाम लगा दिया और पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद, पालिका की टीम ने सफाई शुरू की, जिससे जाम खुल सका। इससे पहले, लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

पालिका के खिलाफ प्रदर्शन कर लगाया जाम

फर्रुखाबाद। नेकपुर कलां मोहल्ले केदो दर्जन से अधिक घरों में बारिश का पानी भरने से बस्ती के लोग बिफर गये। पालिका के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए फतेहगढ़ के मुख्य रोड पर जाम लगा दिया। फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस से नोकझोंक हुयी। पालिका की टीम ने पहुंचकर सफाई शुरू करायी तब जाकर जाम खुला। एक घंटे तक मुख्य रोड पर वाहनों के चक्के थमे रहे। आवागमन में लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नेकपुर कलां एसआर कोल्ड के नजदीक सड़क के दोनों ओर बस्ती है। इधर से लोग मसेनी चौराहा के लिए निकलते हैं। यह काफी व्यस्ततम रोड है। मंगलवार की रात जो बारिश हुई उससे जहां मुख्य रोड पर पानी भर गया तो वहीं दो दर्जन से अधिक घरों में बारिश का पानी घुस गया।

इससे लोगों के घरों में बड़ा नुकसान हो गया। मुख्य रोड पर भी पानी भरा था। बुधवार की सुबह बस्ती के लोग जलभराव के विरोध में बिफर गये। एकत्र होकर ठोस समाधान की मांग शुरू कर दी। गुस्साए लोग एकजुट होकर फतेहगढ़ के मुख्य मार्ग पर पहुंच गये और तिराहे पर जाम लगाकर जलभराव की समस्या दूर कराये जाने की मांग शुरू कर दी। वहीं दूसरी ओर फतेहगढ़ के मुख्य रोड पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गये। इससे दोनों ओर वाहनों के चक्के थम गये। लोगों ने पालिका के खिलाफ जोरदार ढंग से नारेबाजी की और बड़े अधिकारियों को मौके पर बुलाये जाने की मांग कर जलभराव से निजात दिलाये जाने की आवाज उठायी। इस बीच फतेहगढ़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जाम लगाये लोगों से समस्या पूछी और जाम खोलने के लिए कहा तो इस पर बस्ती के लोगों ने इन्कार कर दिया। इस पर पुलिस कर्मियों से नोकझोंक हो गई। प्रभारी निरीक्षक ने सिटी मजिस्ट्रेट को पूरे मामले की जानकारी दी। पालिका के जिम्मेदार मौके पर आएं और पूरी स्थिति को देखें। इस पर पालिका की टीम टैंकर लेकर पहुंची जहां जलभराव था वहां से पानी को निकलवाना शुरू किया। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj NewsProtests Erupt in Farrukhabad Over Waterlogging Issues
;;
;