Farrukhabad Kannauj News: मुख्य लाइन में फाल्ट से 100 गांवों की बिजली गुल
हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद में बिजली की मुख्य लाइन में फाल्ट के कारण उपकेंद्र सुबह बंद हो गया। इससे सैकड़ों गांवों और नगर के उपभोक्ताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ा। फाल्ट मिलने के बाद, बिजली दोपहर में बहाल की गई, जिससे लोगों को राहत मिली।

Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद, संवाददाता।बिजली की मुख्य लाइन में फाल्ट से शमसाबाद का बिजली उपकेंद्र सुबह को बंद हो गया। इससे एक सैकड़ा गांव के साथ साथ नगर के उपभोक्ताओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। टीम ने पेट्रोलिंग के बाद फाल्ट ढूंढा तब कहीं जाकर बिजली की आपूर्ति बहाल हुयी। शनिवार सुबह 8 बजे अचानक बिजली की आपूर्ति बंद हो गयी। इस पर उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर संपर्क किया तो सही जवाब नहीं मिला। ऐसे में सुबह को पीने के पानी को लेकर भी दिक्कतों का लोगों को सामना करना पड़ा। मुख्य लाइन के बंद होने पर लाइनमैन पेट्रोलिंग के लिए निकले।
लुधैया गांव के पास मुख्य लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से फाल्ट पाया गया जिसे ठीक किया गया। इसके बाद दोपहर एक बजे के करीब फाल्ट को ठीक कर आपूर्ति बहाल की गयी तब जाकर उपभोक्ताओं को राहत मिली।


