25 गांव में रात भर गुल रही बिजली की आपूर्ति

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share

Farrukhabad-kannauj News - नवाबगंज में अठसेनी ग्रामीण फीडर से जुड़े 25 गांवों में मंगलवार शाम 5 बजे से बिजली बंद है। तेज आंधी के कारण फीडर में खराबी आई है। 18 घंटे से बिजली न आने के कारण लोग परेशान हैं। लाइनमैन मरम्मत का काम कर रहे हैं, लेकिन एसडीओ कार्यालय पर अनुपस्थित हैं।

25 गांव में रात भर गुल रही बिजली की आपूर्ति

नवाबगंज। नगर के अठसेनी ग्रामीण फीडर से जुड़े लगभग 25 गांवों में मंगलवार शाम 5 बजे से बिजली आपूर्ति ठप है। तेज आंधी के कारण फीडर में खराबी आ गई, जिससे पिछले 18 घंटों से इन गांवों में बिजली नहीं है। आंधी इतनी तेज थी कि कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर बिजली की लाइनों पर गिर गईं। इसी वजह से आपूर्ति बाधित हुई है। जेई अब्दुल मजीद ने बताया कि लाइनमैन लाइनों की मरम्मत का काम कर रहे हैं। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। इस संबंध में एसडीओ धर्मेंद्र राजपूत से बात करनी चाही तो उन्होंने फोन नही उठाया ।

बुधवार दोपहर साढ़े ग्यारह बजे तक एसडीओ अपने कार्यालय पर मौजूद नहीं थे । कार्यालय के बाहर डेढ़ घंटे से इंतजार कर रहे उपभोक्ता मायूस होकर वापस लौट गए।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।