Farrukhabad Kannauj News: बिजली गुल होने पर मोबाइल की रोशनी से अस्पताल में देखे गए मरीज

हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share

Farrukhabad Kannauj News: होने के चलते हड्डी रोग विशेषज्ञ के कमरे में मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में मरीज को देखते डॉक्टर। फर्रुखाबाद। लकूला विद्युत उपकेंद्र पर गुरुवार को यार्ड

Farrukhabad Kannauj News: बिजली गुल होने पर मोबाइल की रोशनी से अस्पताल में देखे गए मरीज

Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। लकूला विद्युत उपकेंद्र पर गुरुवार को यार्ड और मशीनों की ओवरहॉलिंग का काम होने के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसका असर शहर के कई मोहल्लों के साथ ही लोहिया अस्पताल में भी देखने को मिला। बिजली न होने के कारण अस्पताल के कई डॉक्टरों के कमरों में अंधेरा छा गया। डॉक्टरों को मरीजों को देखने में परेशानी हुई। कुछ मरीजों ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर डॉक्टर को दिखाया। वहीं कुछ कमरों में इनवर्टर प्वाइंट के सहारे काम चलता रहा। गुरुवार को सुबह 11 बजे के बाद बिजली आपूर्ति बंद होने पर लोहिया अस्पताल में मरीजों की परेशानी बढ़ गई। ओपीडी में डॉक्टरों के कमरों में पर्याप्त रोशनी नहीं होने से मरीजों को दिक्कत हुई। हड्डी रोग विशेषज्ञ के कमरे में भी अंधेरा होने पर एक मरीज मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में डॉक्टर को दिखाता नजर आया। अस्पताल में मौजूद लोगों ने बताया कि बिजली जाने के बाद कई कमरों में रोशनी की व्यवस्था नहीं रही। इससे मरीजों को डॉक्टर तक पहुंचने और जांच कराने में परेशानी हुई। अस्पताल के कुछ हिस्सों में इनवर्टर प्वाइंट चालू रहे, जिससे वहां डॉक्टरों और कर्मचारियों ने काम किया। हालांकि सभी कमरों में इनवर्टर की सुविधा प्रभावी रूप से उपलब्ध नहीं रही। जिन कमरों में बैकअप नहीं था, वहां अंधेरा रहा। बिजली आने का इंतजार कर रहे मरीज और तीमारदार परेशान दिखाई दिए。

इन इलाकों में भी गुल रही बिजली

बिजली विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को पहले ही सूचना दी गई थी कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र लकूला पर यार्ड और मशीनों की ओवरहॉलिंग का काम किया जाना है। इसके चलते उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों की आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बाधित रहने की जानकारी दी गई थी। विभाग ने बताया था कि इससे आवास विकास, खानपुर, बिर्राबाघ, कादरीगेट, गंगानगर, नरकसा, छावनी, बंगसपुरा, नखास, साहबगंज, अंगूरीबाग, गढ़ी, गंगा दरवाजा, माधोपुर, दरीबा, गणेश प्रसाद, साधवारा, नाला मच्छरट्टा और सोनार गली समेत कई क्षेत्रों के उपभोक्ता प्रभावित होंगे। सीएमएस जगमोहन शर्मा ने बताया कि जिन जगह बिजली की आपूर्ति बंद थी उसे शुरू करा दिया गया है。

सामान्य प्रश्न

✦बिजली आपूर्ति कब बाधित रही?−
बिजली आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाधित रही।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsफर्रुखाबादFarrukhabad Kannauj News: बिजली गुल होने पर मोबाइल की रोशनी से अस्पताल में देखे गए मरीज