Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj NewsPotato Prices Surge Vegetable Costs Soar Amid Festival Season
आलू ने खाए भाव, सब्जियों में भी आई सुर्खी

आलू ने खाए भाव, सब्जियों में भी आई सुर्खी

संक्षेप: Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में आलू के भाव अचानक 16 रुपए से बढ़कर 20 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। अन्य सब्जियों के दाम भी बढ़ रहे हैं, जैसे तुरईया 25 से 40, हरी मिर्च 50 से 70, और परमल 60 से 120 रुपए प्रति किलो।...

Sat, 25 Oct 2025 12:47 AMNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share Share
Follow Us on

फर्रुखाबाद, संवाददाता। तरकारी का राजा आलू ताव खाने लगा है। आलू के भाव में एकाएक आए उछाल से अन्य सब्जियों के दामों में भी बढ़त देखी जा रही है। आलू का फुटकर भाव 16 रुपए किलों से 20 रुपए पहुंच गया है। तुरईया 25 से 40 और हरी मिर्च 50 से 70 डरहरी फली 30 से 80 और परमल 60 से 120 रुपए किलों बिक रहा है। सब्जियों के दाम बढ़ने से लोगों की जेब ढीली हो रही है। मौसम में आए बदलाव और छठ पूजा को लेकर अभी से सब्जियों के दामों में उछाल आ गया है। आम से लेकर खास की जरूरत की कई सब्जियों में 10 से 15 फीसदी दामों में बढ़त आई है।

अभी तक आलू सस्ता था लेकिन जब से आलू के भाव उछले है तब से तो सब्जियों के दामों में एकाएक बदलाव आया है। अभी तक जो लोग आसानी से सब्जियों को खरीद रहे थे उनको सब्जियों की दुकानों पर पहुंचकर सोचना पड़ रहा है कि आखिर कौन से सब्जी खरीदी जाए और कितने में काम चल सकता है। सब्जियों के ठोक दामों में उछाल से फुटकर भाव में भी बदलाव आया है। सब्जियों के दाम बढ़ने से इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ता दिख रहा है। हालांकि कई सब्जियां ऐसी भी है जिनके दाम कम भी हुए है। लेकिन कई सब्जियों के दाम कई गुना बढ़ने से लोगों की जेब पर इसका असर पड़ रहा है। फुटकर बाजार में आलू 20 रुपए किलों, परमल 120 रुपए किलों, प्याज 20 रुपए किलों, लहसुन 80 रुपए किलों, टमाटर 40 रुपए किलों, तुरईया 40 रुपए किलों, खीरा 40 रुपए किलों, बैगन 40 रुपए किलों, कद्दू 40 रुपए किलों, भिंडी 40 रुपए किलों, हरी मिर्च 70 रुपए किलों, दरहरी 80 रुपए किलों बिक रही हैं। ग्रहणी आरती सिंह, प्रियंका, दिव्या कहती है कि आलू के बाद कई सब्जियों के दाम बढ़ने से बजट बिगड़ रहा है। सब्जी दुकानदार शिवम शाक्य ने बताया कई सब्जियों के दामों में उछाल आया है कई सब्जियों के दाम घटे भी हैं। सब्जियों के दामों पर एक नजर सब्जियां दाम एक माह पहले दाम अब परमल 60 120 दरहरी 30 80 हरी मिर्च 50 70 भिंडी 20 40 कद्दू 40 40 आलू 16 20 प्याज 20 20 लहसुन 60 80 तुरईया 25 40 टमाटर 50 40 बैगन 30 40