ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशसरकार पर गरजे डाक कर्मी, एकजुटता पर जोर

सरकार पर गरजे डाक कर्मी, एकजुटता पर जोर

फर्रुखाबाद। संवाददाता अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ तृतीय श्रेणी का द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को...

सरकार पर गरजे डाक कर्मी, एकजुटता पर जोर
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजMon, 01 Nov 2021 03:11 AM
ऐप पर पढ़ें

फर्रुखाबाद। संवाददाता

अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ तृतीय श्रेणी का द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को गुरुगांव देवी मंदिर परिसर में हुआ। इसमें डाक कर्मी सरकार पर गरजे और एकजुटता को लेकर हुंकार भरी। प्रांतीय सचिव डॉ.शेषमणि त्रिपाठी ने कहा कि मौजूदा सरकार कर्मचारी विरोधी है। सरकार की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध एकजुटता का परिचय देते हुए हमे संघ को और मजबूत करना है। उन्होंने कर्मचारियों को पूरी तरह से जागरूक किया। इस वार्षिक अधिवेशन में अध्यक्ष शिववीर सिंह, सचिव राजेश बाजपेयी, कोषाध्यक्ष आनंद भदौरिया को चयनित किया गया। विश्वजीत प्रधान, घनश्याम, अमित कुशवाहा, आलोक, हरदीप, जनार्दन दुबे की मौजूदगी रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें