चूड़ी, बाली और पायल उतरवाकर ही दिया प्रवेश
दिखा उत्साह फोटो 6 परिचय - परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। फर्रुखाबाद, संवाददाता। पुलिस भर्ती परीक्षा बुधवार को सकुशल संपन्न हो गई है। पेपर सरल होने से

फर्रुखाबाद, संवाददाता। पुलिस भर्ती परीक्षा बुधवार को सकुशल संपन्न हो गई है। पेपर सरल होने से परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों में उत्साह दिखाई दिया। अधिकारी दिन की परीक्षा में 2952 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। जिले में 19 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित हुई। कड़ी निगरानी में आखिरी दिन की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा से पहले सुबह अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों के बाहर पहुंच गए। सुबह आठ बजे से परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्र गेट पर अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। बायोमेट्रिक जांच के साथ अभ्यर्थियों के कड़े, चूड़ी, बाली, पायल, जूते मोजे उतरवाए गए। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों के चेहरे पर चमक दिखाई दी। अभ्यर्थियों ने बताया पेपर बहुत सरल आया इसलिए इसको करने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई। कई अभ्यर्थियों ने बताया कि जीएस जरूर थोड़ा कठिन था लेकिन अन्य प्रश्न बहुत सरल थे इनको करने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई। सुबह की पाली में आवंटित 6720 अभ्यर्थियों में 5197 अभ्यर्थी उपस्थित रहे जबकि 1524 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शाम की पाली में आवंटित 6720 अभ्यर्थियों में 5291 उपस्थित रहे जबकि 1429 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे。
तीन दिन की परीक्षा में 8914 ने छोड़ी परीक्षा
जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा तीन दिन चली। प्रतिदिन दो दो पालियों में आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा में 40320 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, 31406 अभ्यर्थी उपस्थित रहे जबकि 8914 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
बस अड्डे पर बसों में चढ़ने को धक्का मुक्की हंगामा
पुलिस भर्ती परीक्षा के आखिरी दिन अभ्यर्थियों के लिए बसें कम पड़ गई। बस में चढ़ने को जमकर धक्का मुक्की हुई। बसें न चलने से अभ्यर्थियों ने कई बार हंगामा भी किया। भीषण गर्मी में जब बसें आगे नहीं बढ़ी तो पसीने से तरबतर अभ्यर्थियों ने हंगामा काटा। बुधवार को जिले में दस हजार 488 अभ्यर्थी परीक्षा देने जिले में पहुंचे। सुबह की पाली की परीक्षा छूटी तो दोपहर में बस अड्डे पर इतनी भीड़ नहीं रही लेकिन फिर भी अभ्यर्थियों को समय से बसें नहीं मिली। शाम को परीक्षा छूटने के बाद अभ्यर्थी बस अड्डे पर पहुंचने तो यहां बसें कम पड़ती दिखाई दी। देर देर तक अभ्यर्थियों को बसों के लिए इंतजार करना पड़ा इससे अभ्यर्थियों का कई बार सब्र का बांध टूटता दिखाई दिया। कई बार बसों में बैठे अभ्यर्थियों ने हंगामा किया। बसों में चढ़ने के दौरान कई बार धक्का मुक्की हुई इससे अन्य यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हरदोई रूट पर दिल्ली आगरा की बसें भेजी गई न अन्य रूटों पर भी दिल्ली आगरा की बसों को रोककर भेजा गया।
क्या बोले अभ्यर्थी
फोटो 7
पेपर सरल रहा इसलिए अच्छा हुआ। कई प्रश्न ऐसे थे जिनको करने में देर नहीं लगी। अब बस रिजल्ट का इंतजार रहेगा।
अवनीश
फोटो 8
पहली बार पेपर इतना आसान आया। इसलिए पेपर बहुत अच्छा हुआ है। जीएस के प्रश्नों ने थोड़ा परेशान किया वह भी हो गए।
प्रशांत
फोटो 9
पहले भी कई परीक्षा में शामिल हुए लेकिन इस बार का पेपर आसान रहा है। पेपर को करने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई है।न
रितेश
फोटो 10
पेपर बहुत आसान था इसलिए अच्छा हुआ है। अब बस रिजल्ट का इंतजार रहेगा। उम्मीद है सब कुछ ठीक रहेगा और पास हो जाएंगे।
अंशुल
कड़ी निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई परीक्षा
आखिरी दिन 2952 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा
अभ्यर्थियों में दिखा उत्साह
फोटो 6
परिचय - परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


