Farrukhabad Kannauj News: बाल विवाह की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस
Farrukhabad Kannauj News: पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस गांव पहुंची और परिजनों को कोतवाली बुलाकर जानकारी की। परिजनों ने शादी से इनकार करते हुए लड़की की उम्र 15 वर्ष बताई। पुलिस न

Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। नाबालिग की शादी कराए जाने की सूचना पर रविवार को कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस गांव पहुंची और परिजनों को कोतवाली बुलाकर जानकारी की। परिजनों ने शादी से इनकार कर लड़की की उम्र 15 वर्ष बताई। पुलिस ने नाबालिग की शादी न करने का लिखित आश्वासन लिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की की शादी होने की सूचना मिलने पर रविवार को कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। इसके बाद किशोरी के चाचा और बाबा कोतवाली पहुंचे, जहां प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने उनसे जानकारी की। पूछताछ के दौरान किशोरी के बाबा ने बताया कि लड़की की उम्र अभी 15 वर्ष है। परिवार उसके लिए रिश्ता तलाश रहा है, लेकिन फिलहाल शादी नहीं की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत करने वाले पक्ष से उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही है, इसी वजह से झूठी सूचना दी गई है。
चाइल्ड हेल्पलाइन पर की शिकायत
प्रभारी निरीक्षक ने परिजनों को स्पष्ट चेतावनी दी कि नाबालिग का विवाह किसी भी स्थिति में नहीं होना चाहिए। यदि बाल विवाह कराने के साक्ष्य मिले तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने परिजनों से नाबालिग की शादी न करने का लिखित आश्वासन भी लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जानकारी शिकायतकर्ता द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन और उच्चाधिकारियों को भी दी गई है। शिकायतकर्ता पक्ष और किशोरी के परिजनों के बीच पहले से एक मुकदमा चल रहा है।
पुलिस ने नाबालिग की शादी न करने का लिखित आश्वासन लिया
- परिजनों ने शादी से किया इनकार, रंजिश में शिकायत करने का लगाया आरोप
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


