ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशशहर से देहात तक चप्पे चप्पे पर अलर्ट रही पुलिस

शहर से देहात तक चप्पे चप्पे पर अलर्ट रही पुलिस

अयोध्या फैसले को देखते हुए पुलिस पूरे दिन चप्पे चप्पे पर अलर्ट रही। शहर से देहात तक प्रमुख स्थानों पर पुलिस ने विशेष चौकसी रखी। हर आने जाने वाले पर नजर रखी गई। सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए पुलिस...

शहर से देहात तक चप्पे चप्पे पर अलर्ट रही पुलिस
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजWed, 30 Sep 2020 04:33 PM
ऐप पर पढ़ें

अयोध्या फैसले को देखते हुए पुलिस पूरे दिन चप्पे चप्पे पर अलर्ट रही। शहर से देहात तक प्रमुख स्थानों पर पुलिस ने विशेष चौकसी रखी। हर आने जाने वाले पर नजर रखी गई। सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए पुलिस अधीक्षक भी निकले। शहर के लालगेट, घुमना, नेहरू रोड, चौक बाजार, पक्का पुल, तहसील तिराहा, मऊदरवाजा क्षेत्र के अलावा अन्य प्वाइंटों पर पुलिस की विशेष चौकसी रही।

पुलिस पूरी तरह से अलर्ट रही। फैसला जैसे ही सामने आया उसके बाद से पुलिस ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी। लोग किस तरह से इस पर चर्चा कर रहे हैं इस पर भी पुलिस ने विशेष नजर रखी। अपर पुलिस अधीक्षक ने भी शहर क्षेत्र में पहुंचकर पूरी स्थिति पर नजर रखी। मऊदरवाजा थाना पुलिस भी पूरे क्षेत्र में घूमती रही। इसके अलावा पांचालघाट, कादरीगेट क्षेत्र, आवास विकास, फतेहगढ़ आदि इलाकों में भी पुलिस अलर्ट रही। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस पूरी तरह नजर रखे रही। राजेपुर, जहानगंज, शमसाबाद, कमालगंज, नवाबगंज, मोहम्मदाबाद, मेरापुर, संकिसा के क्षेत्रों में भी पुलिस अलर्ट रही। बाहर से आने जाने वालों पर भी नजर रखी गई। बॉर्डर पर वाहन चेकिंग भी हुई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें