गोशाला का भ्रामक वीडियो वायरल करने पर मुकदमा

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share

Farrukhabad-kannauj News - सुल्तानपुर पलनापुर गोशाला में गोवंशों की मौत का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने एक नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। गोशाला अधिकारी ने वीडियो को भ्रामक बताया और कहा कि सभी गोवंश स्वस्थ हैं। आरोप है कि वीडियो बनाने वालों ने पैसे मांगने की धमकी दी।

गोशाला का भ्रामक वीडियो वायरल करने पर मुकदमा

कंपिल, संवाददाता। सुल्तानपुर पलनापुर गोशाला में अव्यवस्था और गोवंशों की मौत का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने एक नामजद समेत सात-आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गोशाला के नोडल अधिकारी एवं संयुक्त खंड विकास अधिकारी मनीराम शाक्य ने तहरीर में वीडियो को भ्रामक बताते हुए कहा कि जांच में सभी गोवंश स्वस्थ मिले और किसी मृत गोवंश की पुष्टि नहीं हुई। आरोप है कि कुछ लोगों ने आपत्ति के बावजूद वीडियो बनाया और बाद में उसे वायरल करने तथा विभिन्न मामलों में फंसाने की धमकी देकर रुपये की मांग की। थाना प्रभारी नितिन चौधरी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।