मारपीट और दलित उत्पीड़न में 11 लोगों पर मुकदमा

हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

लित उत्पीड़न में 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज नवाबगंज। उम्मरपुर त्योरी गांव में मामूली विवाद के बाद हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ म

मारपीट और दलित उत्पीड़न में 11 लोगों पर मुकदमा

नवाबगंज।उम्मरपुर त्योरी गांव में मामूली विवाद के बाद हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण

गिरिजा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 7 जून की सुबह वह अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान गांव की राजरानी और सोनी ने घर के बाहर बैठने के लिए रखा लट्ठा उठाकर फेंक दिया। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि राजरानी, सोनी तथा उनके परिजनों ने गिरिजा देवी के साथ मारपीट की।

बीच-बचाव करने वाले लोग

बीच-बचाव करने पहुंचे अनिल कुमार, सुनील कुमार, रतीराम, अंकित कुमार, शिवानी, राधा, रजत और विमला को भी लाठी-डंडों से पीटा गया। घटना में गिरिजा देवी समेत कई लोग घायल हो गए। पीड़िता का आरोप है कि हमलावरों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने तहरीर के आधार पर राजरानी, सोनी, ओमवीर, रजनेश, रामवीर, श्यामवीर, साधना, गौरव, अनमोल, अंकित और मोहिनी के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी तथा दलित उत्पीड़न समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सामान्य प्रश्न

यह घटना कब हुई?
यह घटना 7 जून की सुबह हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।