प्रेशर हॉर्न और मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 के चालान

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

फर्रुखाबाद में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में नवाबगंज पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन प्रेशर हॉर्न और छह मोडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों के चालान किए। थाना प्रभारी ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी दी।

प्रेशर हॉर्न और मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 के चालान

फर्रुखाबाद l पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत शनिवार देर शाम को नवाबगंज पुलिस ने सड़कों पर हुड़दंग काटने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुख्य मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के चालान काटे। अभियान के दौरान पुलिस का मुख्य फोकस प्रेशर हॉर्न और मोडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों पर रहा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन प्रेशर हॉर्न व छह मोडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों के चालान किए गए। इस दौरान थाना प्रभारी राजीव कुमार ने वाहन चालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन और शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

चेकिंग टीम में थाना प्रभारी के साथ उपनिरीक्षक जगराम सिंह, कांस्टेबल कमल, कांस्टेबल हर्षित चौहान व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। थाना प्रभारी ने कहा कि आम जनता की सुविधा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। बाइकों में पटाखा छोड़ने वाले साइलेंसर और तेज आवाज वाले हॉर्न पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।