कांग्रेस शहर अध्यक्ष को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

Feb 16, 2026 10:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share Share
Follow Us on

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में विधानसभा घेराव को लेकर पुलिस ने अलर्ट रहना शुरू कर दिया है। कई कांग्रेस नेताओं के घरों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर मिश्रा को हाउस अरेस्ट किया गया है और उन्हें कोर्ट नहीं जाने दिया गया। उन्होंने सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया है।

कांग्रेस शहर अध्यक्ष को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

फर्रुखाबाद। लखनऊ में विधानसभा घेराव के कार्यक्रम को देखते हुये पुलिस सुबह से ही अलर्ट हो गई। कई कांग्रेस नेताओं के घरों पर निगरानी बढ़ा दी गई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर मिश्रा को 15 फरवरी की रात से ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया। सुबह से ही उनकी गाड़ी के आगे पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। शहर अध्यक्ष ने बताया कि उन्हें कोर्ट भी नहीं जाने दिया गया। इंस्पेक्टर दर्शन सिंह स्वयं चौकी इंचार्ज के साथ मौके पर काफी देर डटे रहे। उन्होंने बताया कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात कहने का अधिकार है, लेकिन सरकार तानाशाही तरीका अपना रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;