गंगानगर, अंबेडकर नगर, खानपुर में पीएनजी सप्लाई जल्द

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में घरेलू गैस संकट के दौरान पीएनजी सप्लाई को तेज किया गया है। बुधवार को नए पीएनजी कनेक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कैंप का शुभारंभ हुआ, जिसमें छह नए कनेक्शन रजिस्ट्रर्ड किए गए। आवास विकास, पटेल नगर और मसेनी मोहल्लों में कनेक्शन पहले से उपलब्ध हैं और आगामी एक से दो माह में अन्य क्षेत्रों में गैस आपूर्ति शुरू होगी।

गंगानगर, अंबेडकर नगर, खानपुर में पीएनजी सप्लाई जल्द

फर्रुखाबाद। घरेलू गैस संकट के बीच पीएनजी सप्लाई को भी कवायद तेज कर दी गयी है। हालांकि शहर के 70 फीसदी हिस्से में अभी लाइन ही नहीं पड़ी है। बुधवार को जिला पूर्ति अधिकारी की उपस्थिति में नए पीएनजी कनेक्शन को रजिस्ट्रेशन कैंप का शुभारंभ किया गया। मौके पर छह नए पीएनजी कनेक्शन को रजिस्ट्रेशन भी कराये गये। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि पीएनजी पाइप लाइन का कार्य किया जा रहा है। आवास विकास, पटेल नगर, मसेनी मोहल्लों में क नेक्शन संचालित हैं। आगामी एक से दो माह में गंगानगर, अंबेडकर नगर, खानपुर और सिंह वाहिनी कालोनी में गैस की आपूर्ति प्रारंभ हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि सस्ते और सुगम सुरक्षित गैस की आपूर्ति के लिए पीएनजी कनेक्शन का रजिस्ट्रेशन शुल्क 354 रुपये रखा गया है। पाइप लाइन और मीटर शुल्क 5000 रुपये, गैस के लिए अग्रिम शुल्क 1500 रुपये है। इस दौरान डीएसओ सुरेंद्र यादव, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अनिल कुमार यादव, वरिष्ठ सहायक राजीव कुमार और पीएनजी कंपनी से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।