पिकअप ने टेम्पो को मारी टक्कर, आठ घायल

Mar 02, 2026 11:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share Share
Follow Us on

Farrukhabad-kannauj News - कायमगंज के सिवारा रोड पर एक तेज रफ्तार पिकअप ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में आठ लोग घायल हुए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है और उसे लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है। सभी लोग बरसी कार्यक्रम से लौट रहे थे। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

पिकअप ने टेम्पो को मारी टक्कर, आठ घायल

कायमगंज। कंपिल थाना क्षेत्र के सिवारा रोड पर रविवार रात एक तेज रफ्तार पिकअप ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार आठ लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है। नवाबगंज के समैचीपुर अठरैया निवासी कुछ लोग रविवार को सिवारा स्थित दामोदर के घर आयोजित एक बरसी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे सभी लोग टेंपो में सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनका वाहन सिवारा रोड पर पहुंचा, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो में सवार लोग सड़क पर गिरकर लहुलूहान हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे में सागर, आदेश, रोहित, राजा और आशिक घायल हुए हैं। वहीं नीरज, मोहित और उमेश को मामूली चोटें आई हैं। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने सागर की हालत को चिंताजनक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया है। अन्य घायलों का उपचार स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है। हादसों मे पांच घायल, एक गंभीर कायमगंज। अलग-अलग हादसों मे नगर के मोहल्ला सदवाड़ा निवासी प्रिंक अग्रवाल की 14 वर्षीय पुत्री आराध्या, थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव अतैया नगला निवासी राज, थाना शमसाबाद क्षेत्र के गांव अलैपुर निवासी शीबू, कम्पिल क्षेत्र के गांव कादरदादपुर सराय अनुपम कुमार का 4 वर्षीय पुत्र अभिषेक, थाना मेरापुर के रासिदपुर संकिसा निवासी अर्जुन सिंह घायल हो गए। आसपास के लोगों व 108 एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया। जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद आराध्या की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। पिकअप ने टेम्पो को मारी टक्कर, आठ घायल -कंपिल के सिवारा रोड पर हुआ हादसा, बरसी कार्यक्रम से लौट रहे थे ग्रामीण, एक गंभीर रेफर

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।