सुप्रिया के मोबाइल में हैं मास्टरमाइंड नीतू का फोटो
कासगंज जनपद से गिरफ्तार हुई कोतवाली कायमगंज के गांव रजपालपुर की सुप्रिया के मोबाइल में मास्टरमाइंड का फोटो है। मोबाइल से कई राज खुल सकते हैं। कासगंज पहुंचे पिता से सोरों पुलिस ने कई घंटे जानकारी की।...
कासगंज जनपद से गिरफ्तार हुई कोतवाली कायमगंज के गांव रजपालपुर की सुप्रिया के मोबाइल में मास्टरमाइंड का फोटो है। मोबाइल से कई राज खुल सकते हैं। कासगंज पहुंचे पिता से सोरों पुलिस ने कई घंटे जानकारी की। मास्टर माइंड के संबंध में ज्यादा सवाल हुए। पूछताछ के बाद पिता के साथ बेटा भी घर आ गया। घटना को लेकर परिवारीजन परेशान हैं।
सोमवार को सुप्रिया के पिता उसके प्रपत्र लेकर कासगंज गए थे। जहां जनपद व सोरों पुलिस ने उनसे कई घंटे पूछताछ की। महिपाल का कहना है कि मास्टरमाइंड नीतू का फोटो उसकी पुत्री के मोबाइल में है। यह जानकारी उसने वहां की पुलिस को भी दी। मास्टर माइंड कब आता था, कहां रहता था यह भी पूछा। महिपाल का कहना है कि मास्टरमाइंड ने अपना सही पता ठिकाना नहीं बताया। पूछताछ के बाद पिता अपने पुत्र के साथ घर लौट आए। पिता ने बताया कि पुलिस अफसरों ने उसके पुत्र संघरतन से भी पूछताछ की थी। इस घटनाक्रम में मास्टर माइंड के ऊपर ही पुलिस का सारा फोकस है। यदि वह पकड़ा जाता है तो कई राज खुलेंगे।