ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद में नई सड़क खोदने पर बिफरे लोगों का हंगामा

फर्रुखाबाद में नई सड़क खोदने पर बिफरे लोगों का हंगामा

फर्रुखाबाद। नगर पालिका क्षेत्र के गंगानगर मोहल्ले के लोगों ने शनिवार सुबह खासा हंगामा खड़ा कर दिया। एक मोबाइल कंपनी के कर्मचारियों नई बनी सड़क खोद...

फर्रुखाबाद में नई सड़क खोदने पर बिफरे लोगों का हंगामा
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजSat, 04 Dec 2021 12:35 PM
ऐप पर पढ़ें

फर्रुखाबाद। नगर पालिका क्षेत्र के गंगानगर मोहल्ले के लोगों ने शनिवार सुबह खासा हंगामा खड़ा कर दिया। एक मोबाइल कंपनी के कर्मचारियों नई बनी सड़क खोद कर डाली तो लोग विरोध में उतर आए। स्थानीय लोगों ने हंगामा करते हुए नगर पालिका परिषद का भी विरोध किया।

नगर पालिका परिषद ने छह माह पहले ही गंगानगर में गली का निर्माण कराया है। नई सड़क पर दो दिन पहले ही एक कंपनी के कर्मचारियों ने कई जगह गड्ढे खोद दिए हैं। कंपनी के लोगों का कहना था कि गडढे काम करने के बाद सही करा दिए जाएंगे।यह भी बताया था कि नगर पालिका परिषद को रुपया जमा कर दिए गए हैं ।एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी गड्ढे नहीं भरवाए गए इससे कई लोग गड्ढे में गिर कर अंधेरे में चोटिल हो चुके हैं। शुक्रवार रात एक चार पहिया वाहन गड्ढे में फंस गया था। इसी को लेकर शनिवार सुबह गंगानगर के लोग बिफर गए और हंगामा खड़ा कर दिया। लोगों ने बताया कि कई लोग गड्ढों में चोटिल होने के बाद भी गड्ढों को दुरुस्त नहीं किया गया। कंपनी के लोगों ने पूरी सड़क बरबाद कर दी है। लोगों ने पालिका परिषद का भी विरोध करते हुए स्थानीय निवासी ठाकुर शिवराज सिंह, स्वदेश दीक्षित, राजीव दीक्षित, कल्लू तिवारी, पंकज दुबे, गुड्डू पांडे, अवनीश शुक्ला, अभिषेक पांडे, श्लोक गुप्ता, मनोज सिंह आदि ने कहा कि यदि गड्ढे पहले की तरह दुरुस्त नहीं कराए गए तो वह लोग जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें