ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशशमसाबाद में करंट लगने से मोर की मौत

शमसाबाद में करंट लगने से मोर की मौत

फर्रुखाबाद। संवाददाता शमसाबाद में रविवार करंट लगने से एक मोर की मौत हो गई।

शमसाबाद में करंट लगने से मोर की मौत
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजMon, 24 Jan 2022 03:06 AM
ऐप पर पढ़ें

फर्रुखाबाद। संवाददाता

शमसाबाद में रविवार करंट लगने से एक मोर की मौत हो गई। सोना जानकीपुर गांव के बाहर ग्रामीणों ने रविवार की सुबह मोर को मृत देखा। इस पर आसपास लोगों की भीड़ लग गई।

कुछ ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। कुछ देर बाद वन रक्षक मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। मोर के शव को कब्जे में लिया। मोर के शव का पशु डॉक्टर ने पोस्टमार्टम किया। इसमें मौत का कारण करंट लगना सामने आया। वन कर्मी ने पोस्टमार्टम के बाद मोर के शव को दफन किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें