बदलते मौसम से बढ़े रोगी, पर्चा बनवाने को हो रहे परेशान

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share

Farrukhabad-kannauj News - 9 परिचय- लोहिया अस्पताल की ओपीडी में टोकन के लिए लगी लंबी लाइन। फर्रुखाबाद, संवाददाता। लोहिया अस्पताल की ओपीडी में रोगियों को इलाज कराने में दिक्कतो

बदलते मौसम से बढ़े रोगी, पर्चा बनवाने को हो रहे परेशान

फर्रुखाबाद, संवाददाता। लोहिया अस्पताल की ओपीडी में रोगियों को इलाज कराने में दिक्कतो का सामना करना पड़ा। सबसे बड़ी समस्या पर्चा बनवाने से पहले टोकन लेने को लेकर है। ऐसे मे मरीजों का रोग बढ़ रहा है। कई मरीज तो दर्द से कराह उठ रहे हैं। टोकन की व्यवस्था मरीजों को परेशान कर रही है। इस समय मौसम का मिजाज बदला चल रहा है। इस कारण बड़ी संख्या में लोग बीमार हो रहे हैं। सुबह आठ बजे के बाद से ही ओपीडी में बीमारों की भीड़ बढ़ रही है। ओपीडी में दिखाने के लिए मरीज जब पहुंचता है तो सबसे पहले उसे टोकन के लिए लाइन में लगना पड़ता है।

जिस मरीज के पास मोबाइल नही होत है उसे और भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। टोकन के लिए मरीज को स्केन करना पड़ता हैफिर ओटीपी बतानी पड़ती है तब जाकर मरीज को टोकन नंबर मिलता है। इसके बाद मरीज को पर्चा बनवाने की लाइन में फिर लगना पड़ता है तब उसका पर्चा बन पाता है। इस तरह से एक मरीज को टोकन और पर्चा की लाइन में 15 से 30 मिनट बीत जाते हैं। ऐसे में मरीजों का रोग भी बढ़ने लगता है। इसके बाद डॉक्टर को दिखाने के लिए इंतजार करना पड़ता है। इस तरह से अस्पताल की ओपीडी में इलाज कराने में मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। शनिवार को ओपीडी में बीमारों की भीड़ रही। 630 पर्चे बने। सबसे ज्यादा भीड़ चेस्ट फिजीशियन के पास थी जिसे दिखाने के लिए मरीज लाइन में लगे हुये थे। फिजीशियन के अलावा बाल रोग विशेषज्ञ के पास भी लंबी लाइन लगी हुयी थी। बच्चों की सेहत पर भी मौसम असर डाल रहा है। तीमारदार मरीज का इलाज कराने के लिए अस्पताल की ओपीडी में छटपटा रहे हैं।फोटो 9परिचय- लोहिया अस्पताल की ओपीडी में टोकन के लिए लगी लंबी लाइन।टोकन की व्यवस्था से मरीजों को दिक्कत, पर्चा बनवाने में लग रहा समयशनिवार को ओपीडी में बीमारों की भीड़ रही, 630 पर्चे बनाए गए

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।