ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशमरीज का कूल्हा प्रत्यारोपित, पांच दिन में ही चलने लगा

मरीज का कूल्हा प्रत्यारोपित, पांच दिन में ही चलने लगा

लोहिया अस्पताल के आर्थो सर्जन डॉ.ऋषिकांत वर्मा ने 60 वर्षीय एक मरीज का कूल्हा प्रत्यारोपित करने में कामयाबी हासिल की। मरीज पांच दिन में ही चलने लगा...

मरीज का कूल्हा प्रत्यारोपित, पांच दिन में ही चलने लगा
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजTue, 28 Jul 2020 03:36 AM
ऐप पर पढ़ें

लोहिया अस्पताल के आर्थो सर्जन डॉ.ऋषिकांत वर्मा ने 60 वर्षीय एक मरीज का कूल्हा प्रत्यारोपित करने में कामयाबी हासिल की। मरीज पांच दिन में ही चलने लगा है।

करनपुर ज्योंता निवासी सुरेश चंद्र दुर्घटना में घायल हो गए थे। उनक कूल्हा टूट गया था। परिजनों ने कई डॉक्टरों को दिखाया। मगर सभी ने मना कर दिया। थक हार कर परिजन 17 जुलाई को लोहिया अस्पताल में सुरेश चंद्र को लेकर पहुंचे। वहां डॉ.ऋषिकांत से सलाह ली। उन्होंने बताया कि मरीज का कूल्हा बदला जाएगा। परिजनोंे की सहमति के बाद तैयारी शुरू की गई। चूंकि ऑपरेशन बड़ा और कठिन था तो डॉक्टर वर्मा ने सीएमएस डॉ.एसपी सिंह से परामर्श किया। इस पर उन्होंने भी हौसला बढ़ाया। डॉ.ऋषिकांत की टीम ने 22 जुलाई को मरीज का सफल कूल्हा प्रत्यारोपित कर दिया। पांच दिन बाद मरीज पैरों पर चलने लगा। पैर जमीन पर पड़ते ही मरीज की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। डॉक्टर ने बताया कि लोहिया अस्पताल में ऑपरेशन की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। अब मरीजों को कहीं भटकना नहीं पड़ेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें