ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकृषि भूमि को जबरिया जोतकर धान की फसल रोपी

कृषि भूमि को जबरिया जोतकर धान की फसल रोपी

कमालगंज के तेरा अकबरपुर में कुछ लोगों ने कृषि भूमि को जबरिया जोतकर उसमें धान की फसल रोप दी। पीड़ित ने इस मामले में एसपी से शिकायत की है। तेरा अकबरपुर के गिरीश ने बताया कि गांव में ही उसकी खेती है। वह...

कृषि भूमि को जबरिया जोतकर धान की फसल रोपी
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजSat, 08 Aug 2020 07:15 PM
ऐप पर पढ़ें

कमालगंज के तेरा अकबरपुर में कुछ लोगों ने कृषि भूमि को जबरिया जोतकर उसमें धान की फसल रोप दी। पीड़ित ने इस मामले में एसपी से शिकायत की है। तेरा अकबरपुर के गिरीश ने बताया कि गांव में ही उसकी खेती है। वह सहखातेदार के रूप में है। उनकी पूरी जमीन पर एक व्यक्ति काबिज है और खेती कर रहा है। धान की फसल जबरन रोप दी गई। विरेाध किया तो जान से मारने की धमकी दी गई। खेत पर कब्जा छोड़ने से साफ मना कर दिया। वहीं पिपरगांव के बढ़ेली गांव निवासी विनोद कुमार ने एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा कि कुछ लोग उनकी जमीन पर कब्जा करने के प्रयास में हैं। वह लोग जुताई और निराई नहीं करने दे रहे हैं। पुलिस भी उसकी कोई मदद नहीं कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें