ग्राम पंचायत सचिवों की अब आनलाइन होगी हाजिरी

ग्राम पंचायत सचिवों की अब आनलाइन होगी हाजिरी

संक्षेप:

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में ग्राम पंचायत सचिवों की आसानी से उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए शासन ने आनलाइन अटेंडेंस सिस्टम लागू किया है। इससे सचिवों की बायोमैट्रिक हाजिरी होगी, जिससे ग्रामीणों को सचिवों से मिलने में सहूलियत होगी। यह प्रणाली पंचायत सचिवों की मनमानी पर रोक लगाने में मदद करेगी।

Nov 04, 2025 10:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share

फर्रुखाबाद, संवाददाता। ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिवों की आसानी से उपलब्धता सुनिश्चित करने को शासन ने आनलाइन अटेंडेंस सिस्टम लागू किया है। इसके तहत ग्राम पंचायत सचिवों की अब आनलाइन बायोमैट्रिक हाजिरी होगी। इससे पंचायत सचिवों की मनमानी पर रोक लगेगी। अक्सर पंचायत सचिव अपने क्षेत्र में न रहकर मुख्यालय पर ही सारे काम काज निपटाते हैं जिससे ग्रामीणों को पंचातय सचिव आसानी से नही मिल पाते हैं। जनपद में ग्राम विकास विभाग और पंचायती राज विभाग के कुल 95 सचिव हैं। इन्हें कलस्टर के हिसाब से ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी दी गयी है। एक एक ग्राम पंचायत सचिव पर पांच से छह ग्राम पंचायतों का दारोमदार है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यही वजह है कि ग्राम पंचायत सचिव कुछ गांव तक ही सीमित रह जाते हैं। आसानी से अन्य गांव के ग्रामीणों को नही मिल पाते हैं। इससे ग्राम पंचायत से जुड़े विभिन्न कार्यो को करवाने के लिए ग्रामीणों को दौड़ भाग करनी पड़ती है। क ई पंचायत सचिव ने तो जिला मुख्यालय पर ही सिस्टम लगा लिए हैं। वहीं पर प्राइवेट कर्मियो को रखकर ग्राम पंचायत से जुड़े कार्यो को कराया जा रहा है। अक्सर अफसरों के ि नरीक्षण में ग्रामीण शिकायत करते हैं कि पंचायत सचिवों को तो गांव में देखा ही नही गया है। मृत्यु प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र से लेकर अन्य अभिलेखों के लिए ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इसी को देखते हुये शासन स्तर से ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों की आनलाइन अटेंडेंस सिस्टम लागू किए जाने को निर्देशित किया गया है। इसके तहत जिला पंचायत राज अधिकारी और जिला विकास अधिकारी आनलाइन अटेंडेंस सिस्टम प्रभावी करने के लिए काम करेंगे। पंचायती राज विभाग के विशेष सचिव राजेश कुमार त्यागी ने इसको लेकर डीपीआरओ को निर्देशित किया है। जनपद में कुल 95 ग्राम पंचायत सचिव हैं। इनकी आनलाइन हाजिरी सुनिश्चित करने से ग्रामीणों को भी काफी सहूलियतें होंगी और पंचायत सचिवों को खोजना नही पड़ेगा। ग्राम पंचायत सचिवालय में ही पंचायत सचिवों की आनलाइन हाजिरी लगायी जायेगी और इसकी रोजाना मानीटरिंग होगी। जल्द ही सिस्टम प्रभावी किया जाएगा। राजेश चौरसिया, जिला पंचायत राज अधिकारी।