ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशसफाई कर्मियों की एक दिन की हड़ताल से शहर हुआ बदहाल

सफाई कर्मियों की एक दिन की हड़ताल से शहर हुआ बदहाल

सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर एक दिन में ही बदहाल हो गया। जगह जगह कूड़े के ढेर लगे रहे। जिससे लोगो का निकलना भी दुश्वासर हो गया। शहर में एक दिन में 111 मीट्रिक टन कूड़ा हर रोज निकलता है। जिसको शहर से...

सफाई कर्मियों की एक दिन की हड़ताल से शहर हुआ बदहाल
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजThu, 01 Oct 2020 11:34 PM
ऐप पर पढ़ें

सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर एक दिन में ही बदहाल हो गया। जगह जगह कूड़े के ढेर लगे रहे। जिससे लोगो का निकलना भी दुश्वासर हो गया। शहर में एक दिन में 111 मीट्रिक टन कूड़ा हर रोज निकलता है। जिसको शहर से ट्रैक्टरों, कम्पैक्ट मशीन, टाटा हूपर आदि से शहर के बाहर आमिलपुर गांव में डंपिंग स्थल पहुंचाया जाता है। सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते कोई वाहन गेट से बाहर नहीं निकला। और न किसी सफाई कर्मी ने सफाई की। इसलिए शहर की सड़कों से लेकर मोहल्लों में गंदगी के ढेर लगे रहे। शाम होते होते इन ढेरो से दुगंर्ध आने लगी थी। जिससे शहर के लोग परेशान दिखाई दिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें