Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj NewsNewborn Baby Found Dead in Farrukhabad A Heartbreaking Case of Abandonment
मां..अभी तो मैंने आंखें भी न खोली थीं और मुझे मरने के लिए छोड़ दिया

मां..अभी तो मैंने आंखें भी न खोली थीं और मुझे मरने के लिए छोड़ दिया

संक्षेप:

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद। मां, मेरा क्या कसूर था…। अभी तो मैंने इस दुनिया को देखा भी

Dec 29, 2025 10:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share Share
Follow Us on

फर्रुखाबाद। मां, मेरा क्या कसूर था…। अभी तो मैंने इस दुनिया को देखा भी नहीं था। आंखें खोलने से पहले ही मेरी सांसें छीन ली गईं। पोस्टमार्टम हाउस में रखा नवजात बच्ची का शव अगर कुछ पूछता तो शायद यही पूछता। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला यह मामला फतेहगढ़ का है। बंधौआ में एक नन्ही-सी जान को इस कड़ाके की सर्दी में खाली पड़े प्लॉट में फेंककर मौत के हवाले कर दिया गया। इस नवजात बच्ची के शव की अभी पहचान नहीं हो सकी है। फतेहगढ़ क्षेत्र के बंधौआ मोहल्ले में सोमवार सुबह एक खाली प्लॉट में नवजात बच्ची का शव पड़ा मिला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बच्ची के शरीर पर कपड़े भी ठीक से नहीं थे, मानो जन्म लेते ही उसे इस दुनिया से बेदखल कर दिया गया हो। आसपास के लोगों की नजर जब उस मासूम पर पड़ी तो सन्नाटा छा गया, फिर देखते-देखते भीड़ जमा हो गई। जानकारी यूपी 112 को दी गई। फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस जांच को पहुंची। नवजात के शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, पर अभी शिनाख्त नहीं हो सकी। इस पर कोतवाली पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि नवजात की मौत प्रसव के बाद ऑक्सीजन न मिलने से तुरंत ही हो गई है। प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह ने बताया कि मोहल्ले के अमन प्रताप की सूचना पर नवजात का शव पड़ा होने की जानकारी मिली थी। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले को लेकर बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है। आसपास के लोगों से भी पूछा गया, पर कोई भी कुछ बता नहीं सका।