बच्ची को फेंकने वालों को तलाश रहीं पुलिस

Mar 02, 2026 12:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share Share
Follow Us on

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद के राई गांव के खेत में शनिवार को एक नवजात बच्ची मिली। आस-पास के लोगों ने उसकी रोने की आवाज सुनी और पुलिस को सूचना दी। बच्ची का इलाज लोहिया अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में चल रहा है। पुलिस बच्ची को फेंकने वालों की तलाश कर रही है।

बच्ची को फेंकने वालों को तलाश रहीं पुलिस

फर्रुखाबाद, संवाददाता। राजेपुर थाने के राई गांव के खेत में शनिवार की दोपहर एक नवजात बच्ची पड़ी पायी गयी थी। उसके रोने की आवाज पर आस पास के लोग एकत्र हो गये थे और पुलिस को सूचना दी गयी थी। बच्ची का लोहिया अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में इलाज हो रहा है। उसे सांस लेने में दिक्कत हैइसलिए आक्सीजन लगायी गयी है। सीएमओ ने बच्ची के इलाज को लेकर पहुंचकर जानकारी की। उधर राजेपुर थाना पुलिस की टीम यह जानने का प्रयास कर रही है कि आखिर सरसों के खेत में बच्ची को कौन डाल गया। थानाध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि बच्ची को लेकर जानकारी की जा रही है।

अभी कुछ पता नहीं चला है। फिलहाल बच्ची का इलाज चल रहा है। इसको लेकर जानकारी भी कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि आस पास के लोगों से भी पता किया जा रहा है पर अभी कुछ पता नही चला है। ऐसे में पुलिस की टीमें अपना काम कर रही हैं। उम्मीद है कि जल्द ही कुछ सुराग लगे। बच्ची को फेंकने वालों को तलाश रहीं पुलिस की निगाहें लोहिया अस्पताल के एसएनसीयू में चल रहा बच्ची का इलाज

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।