Farrukhabad Kannauj News: कांधेमई , रजलामई में होगा नए राशन कोटेदार का चयन
Farrukhabad Kannauj News: जुलाई तथा रजलामई में 10 जुलाई को ग्राम सभा की खुली बैठक आयोजित कर नए कोटेदार का चयन किया जाएगा । चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से कराई जाएगी।

Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद। उपभोक्ताओं की शिकायतों के बाद निरस्त किए गए राशन कोटों के स्थान पर नए उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गांव कांधेमई में छह जुलाई तथा रजलामई में 10 जुलाई को ग्राम सभा की खुली बैठक आयोजित कर नए कोटेदार का चयन किया जाएगा । चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से कराई जाएगी। खुली बैठक प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी तथा पुलिस बल की मौजूदगी में संपन्न होगी, ताकि चयन प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रहे। निर्धारित नियमों के अनुसार ग्राम सभा के सदस्यों की उपस्थिति में नए उचित दर विक्रेता का चयन किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


