बंदरों की उछल कूद से सड़क पर गिरा बिजली का पोल, टला बड़ा हादसा

Jan 27, 2026 11:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share Share
Follow Us on

Farrukhabad-kannauj News - कायमगंज में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया जब बैंक ऑफ इंडिया के सामने एक जर्जर बिजली का पोल बंदरों की उछल-कूद से गिरने लगा। पोल ने बंच केबल के सहारे गिरने से रोका, जिससे राहगीरों और इमारत को कोई नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय दुकानदारों ने इसकी शिकायत की थी, लेकिन बिजली विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।

बंदरों की उछल कूद से सड़क पर गिरा बिजली का पोल, टला बड़ा हादसा

कायमगंज।। नगर के व्यस्त रेलवे रोड पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बैंक ऑफ इंडिया के सामने स्थित बिजली का एक जर्जर पोल बंदरों की उछल कूद मात्र से ही अचानक उखड़कर गिर पड़ा। गनीमत यह रही कि पोल पर बंधी बंच केबल ने उसे जमीन पर पूरी तरह गिरने से थाम लिया, वरना नीचे से गुजर रहे राहगीर और सामने की इमारत इसकी चपेट में आ सकते थे। जिस समय खंभा गिरा, लाइन में बिजली की सप्लाई चालू थी। पोल को झुकता देख आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। नागरिकों ने पावर हाउस फोन कर बिजली आपूर्ति बंद कराई।

इसके बाद बिजली कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जटवारा रोड स्थित ट्रांसफार्मर से शटडाउन लिया और पोल को दुरुस्त करने का काम शुरू किया। स्थानीय दुकानदारों ने विभागीय कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए हैं। व्यापारियों का कहना है कि यह पोल नीचे से पूरी तरह गल चुका था, जिसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग से की गई थी, लेकिन अधिकारियों ने इसे अनसुना कर दिया। बंदरों की उछल-कूद से जर्जर खंभा जवाब दे गया। अवर अभियंता मोहम्मद जावेद ने बताया फिलहाल गिरे हुए खंभे को अस्थायी रूप से दुरुस्त कर सप्लाई बहाल कर दी गई है। जल्द ही यहाँ नया पोल लगाया जाएगा। नगर के सभी जर्जर खंभों को चिह्नित कर उन्हें बदलने की योजना तैयार है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;