घर में तहमत से फंदे में लटका मिला युवक का शव

Apr 14, 2026 04:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share

Farrukhabad-kannauj News - को भी करनी पड़ी मशक्कत, फॉरेंसिक और पुलिस ने की जांच फोटो 10 परिचय मृतक का फाइल फोटो । फोटो 11 परिचय घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और फॉरेसिक टीम । कं

घर में तहमत से फंदे में लटका मिला युवक का शव

फोरेंसिक टीम ने जांच की और साक्ष्य संकलन किया मृतक के नाम कीमती जमीन होने से हत्या की आशंकाकंपिल, संवाददाता। निजामुद्दीनपुर गांव में मंगलवार सुबह 40 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालात में घर के अंदर मिला। मृतक की गर्दन जंगले में तहमत के फंदे से कसी हुई थी। घटनास्थल पर मौजूद सुराग हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।निजामुद्दीनपुर गांव निवासी आफताब उर्फ गूंगा गांव के ही मुशाहिद के खाली पड़े मकान में अकेले रहता था। अविवाहित आफताब मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था। आसपास के लोगों के मुताबिक वह बेहद सरल और मिलनसार स्वभाव का था।वलीमा

में शामिल होकर लौटा थाग्रामीणों के अनुसार, वह सोमवार रात करीब 11 बजे कंपिल में एक वलीमा में शामिल होकर लौटा था। आफताब रोजाना सुबह फजर की नमाज पढ़ने जाता था और लौटकर गली-सड़क की सफाई करता था। मंगलवार सुबह जब वह नमाज के लिए नहीं पहुंचा, तो ग्रामीणों को चिंता हुई। सुबह करीब 8 बजे लोगों ने उसके घर के अंदर झांका तो आफताब का शव जंगले में तहमद से बंधा था। वह दीवार के सहारे टिका था।किवाड़ खोलकर रखा था पर इस बार बंद मिलाग्रामीणों का कहना है कि आफताब अक्सर दरवाजा खुला छोड़ देता था, लेकिन इस बार किवाड़ अंदर से बंद था। परिजन और पुलिस जब पिछले रास्ते से घर में दाखिल हुए, तो वहां एक सीढ़ी लगी मिली, जो दो दिनों से वहां रखी बताई जा रही है। मृतक के गले से चाबी का गायब होना मामले को और अधिक रहस्यमयी बना रहा है।ब्लेड से काटकर फंदा हटाना पड़ाचर्चा है कि आफताब के नाम कीमती जमीन भी है, जिसके चलते लोग इसे हत्या से जोड़कर देख रहे हैं। पुलिस ने बताया कि फंदा इतना कसा हुआ था कि उसे ब्लेड से काटकर हटाना पड़ा। परिजनों ने फिलहाल किसी पर आरोप नहीं लगाया है। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए और नमूने संकलित किए। थाना प्रभारी नितिन चौधरी ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं से गहनता से जांच कर रही है।फोटो 10परिचय मृतक का फाइल फोटो ।फोटो 11परिचय घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और फॉरेसिक टीम ।- निजामुद्दीनपुर गांव की है घटना, तहमद से कसी मिली गर्दन- पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।