विवाहिता की हत्या में पति समेत चार पर मुकदमा
Farrukhabad-kannauj News - कायमगंज के प्रेमनगर गांव में विवाहिता शिवानी की हत्या के मामले में पुलिस ने पति विजय, सास, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि दहेज के लिए शिवानी को प्रताड़ित किया जाता था। शनिवार को पति ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतका की 14 माह की बेटी है।

कायमगंज, संवाददाता। नगर से सटे प्रेमनगर गांव में विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही मायके वालों में कोहराम मच गया।मोहल्ला घसिया चिलौली निवासी चंद्रकिशोर कोरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने चार वर्ष पहले अपनी पुत्री शिवानी की शादी प्रेमनगर निवासी विजय के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष मकान बनवाने के लिए मायके से रुपये लाने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर शिवानी को प्रताड़ित किया जाता था।
शनिवार सुबह पति विजय, सास पुष्पा, ससुर रामनिवास और देवर राघव ने मारपीट की। इसी दौरान विजय ने धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के लिए ले जाने पर लोहिया अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतका अपने पीछे 14 माह की पुत्री काव्या को छोड़ गई है। सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या समेत समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


