Farrukhabad Kannauj News: अलग-अलग हादसों में पांच लोग घायल
हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज में अलग-अलग हादसों में कई लोग घायल हो गए। मोहल्ला बगिया निवासी मनोज, देवरा निवासी सरनाम सिंह, और करीमनगर निवासी 14 वर्षीय रजत राजपूत सहित अन्य घायलों को CHC में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत को देखते हुए कुछ को लोहिया अस्पताल रेफर किया गया।

Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज।अलग-अलग हादसों में नगर के मोहल्ला बगिया सोहनलाल निवासी मनोज, थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव देवरा निवासी सरनाम सिंह, क्षेत्र के गांव करीमनगर निवासी जबर सिंह का 14 वर्षीय पुत्र रजत राजपूत, नगर से सटे गांव प्रेम नगर निवासी ममता, चिलौली निवासी अर्जुन घायल हो गए। आसपास के लोगों व 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद मनोज कौशल,सरनाम सिंह, रजत राजपूत व ममता की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।


