Farrukhabad Kannauj News: हादसों में चार घायल, तीन की हालत गंभीर
Farrukhabad Kannauj News: त्र के एक गांव निवासी ग्रामीण का 17 वर्षीय पुत्र ने संदिग्ध हालात में कीटनाशक पदार्थ पी लिया। उल्टियां होने पर परित्र के एक गांव निवासी ग्रामीण का 17

Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज। अलग अलग हादसों में क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी जवीर, लखनपुर निवासी प्रभा, जनपद एटा के थाना राजा का रामपुर के गांव गढ़िया जगन्नाथ निवासी विनोद सिंह का 17 वर्षीय पुत्र देव व विमल प्रताप घायल हो गए। आसपास के लोगों व 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद जबीर, देव व विमल प्रताप की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। दो लोगों ने पिया जहर, हालत गंभीर
कीटनाशक पीने की घटना
कायमगंज। अलग-अलग स्थानो पर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला व कम्पिल क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण का 17 वर्षीय पुत्र ने संदिग्ध हालात में कीटनाशक पदार्थ पी लिया। उल्टियां होने पर परिजनों को जानकारी हुई। इससे परिजन घबरा गए और गंभीर हालत में परिजन सीएचसी लाये जहां दोनों का इलाज हुआ।
जहरीले सांप के काटने की घटना
दो लोगों को जहरीले सांप ने काटा, गंभीर
कायमगंज। अलग-अलग स्थानों पर कम्पिल क्षेत्र के गांव बहलोलपुर निवासी राजू व मधवापुर निवासी संतोष खेत पर काम कर रहे थे। वहीं जहरीले सांप ने काट लिया। उनके चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग उधर दौड़े और उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे औऱ गंभीर हालत में परिजन सीएचसी लाय। जहां दोनों का इलाज हुआ।
करंट लगने की घटना
कायमगंज। कम्पिल क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी आदेश को घर पर जोरदार करंट लग गया। करंट लगते ही वह चीख पड़ा और वह अचेत हो गया। यह देख परिजनों के हाथ पांव फूल गए। गंभीर हालत में परिजन सीएचसी लाये। जहाँ उनका इलाज हुआ।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


