Farrukhabad Kannauj News: धन्सुआ स्कूल में सांसद ने बच्चों संग किया भोजन
हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद में उच्च प्राथमिक विद्यालय धन्सुआ में सांसद मुकेश राजपूत ने सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर मिड-डे मील की गुणवत्ता को परखा और ताजा एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बच्चे सांसद के साथ भोजन करके काफी उत्साहित थे।

Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालय धन्सुआ में सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सांसद मुकेश राजपूत ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मिड- डे मील की गुणवत्ता परखने के लिए बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया। भोजन से पहले सांसद ने खंड शिक्षा अधिकारी आईपी सिंह व बच्चों ने एक साथ हाथ जोड़कर प्रार्थना की। सांसद व अधिकारी को अपने बीच पाकर और साथ बैठकर भोजन कर बच्चे बेहद उत्साहित नजर आए। सांसद ने बच्चों को ताजा, पौष्टिक और स्वच्छ वातावरण में भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

