लाइफ जैकेट पहनकर गंगा में दौड़ाई नाव
Farrukhabad-kannauj News - चालघाट स्थित गंगा में लाइफ जैकेट पहनकर ले जायी जा रही मोटरवोट। फ र्रुखाबाद, संवाददाता। आपके अपने प्रिय हिन्दुस्तान समाचार पत्र में सोमवार के अंक में ब

फर्रुखाबाद, संवाददाता। आपके अपने प्रिय हिन्दुस्तान समाचार पत्र में सोमवार के अंक में बगैर लाइफ जैकेट पहने गंगा में दौड़ाई जा रही नाव शीर्षक से खबर प्रमुखत: से प्रकाशित की। इस पर मोटर वोट के संचालकों ने गंभीरता दिखाते हुए सोमवार को लाइफ जैकेट पहनकर गंगा में मोटरबोट का संचालन किया। संचालकों का कहना हैं कि वह दूसरे मोटर वोट वालों को भी इसको लेकर समझाएंगे। पांचालघाट पर गंगा में 60 मोटरबोट चलाई जा रही हैं। इसमें अधिकतर संचालकों के पास लाइफ जैकेट नहीं है। अधिकतर संचालक न तो खुद लाइफ जैकेट पहनते हैं और न ही मोटरबोट में सवार यात्रियों का ध्यान रखते हैं।
नाविक अल्लादीन ने बताया कि मथुरा में जो घटना हुई है उसको देखते हुए हम लोगों ने भी सुरक्षा के लिए कदम उठा दिए हैं। मोटरबोट के संचालकों को जागरूक किया जा रहा है कि वह स्वयं भी लाइफ जैकेट पहने और सवार लोगों को भी पहनने के लिए दें। उनका कहना है कि जल्द ही इसको लेकर प्रशासन के अफसरों से बातचीत की जाएगी जिससे कि जिन लोगों के पास लाइफ जैकेट नहीं है उनकी मदद की जा सके। उन्होंने बताया कि अभी जिन लोगों के पास लाइफ जैकेट है उन सभी लोगों ने मौटर वोट चलाने से पहले इसे पहनना शुरू कर दिया है जिससे कि किसी तरह का कोई खतरा न रहे।हिन्दुस्तान असरफोटो 3परिचय- पांचालघाट स्थित गंगा में लाइफ जैकेट पहनकर ले जायी जा रही मोटरबोट।मोटरबोट के चालक बोले- सभी को मिलकर करेंगे जागरूकआपके प्रिय अखबार ने सोमवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी खबर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


