Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj NewsMother Misled About Newborn s Gender Hospital Confusion in Farrukhabad

बेटी पैदा होने से गुमराह हो गयी मां, अस्पताल से चली गयी घर

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में एक महिला को अस्पताल में बताया गया कि उसने बेटी को जन्म दिया है, जबकि वास्तविकता में उसे बेटा हुआ था। इस गुमराह के कारण महिला अस्पताल से घर चली गई। नौ दिन बाद जब उसे सही जानकारी मिली, तो...

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौजTue, 9 Sep 2025 12:37 AM
share Share
Follow Us on
बेटी पैदा होने से गुमराह हो गयी मां, अस्पताल से चली गयी घर

फर्रुखाबाद, संवाददाता। बेटा-बेटी में किस तरह का फर्क आज भी है यह लोहिया अस्पताल में देखने को मिला है। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र की एक महिला को प्रसव पीड़ा के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।उसे किसी ने गुमराह कर दिया कि बेटी पैदा हुयी है। इस पर महिला दो दिन बाद अस्पताल से घर चली गयी। जबकि हकीकत यह थी कि महिला के बेटा पैदा हुआ था और उसकी हालत सही न होने पर एसएनसीयू वार्ड में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। 9 दिन बाद महिला को जानकारी हुयी कि उसके बेटा ही पैदा हुआ था तो वह दौड़कर अस्पताल पहुंची।

मऊदरवाजा थाने के एक गंाव की महिला को 26 अगस्त को सुबह प्रसव पीड़ा के बाद पुत्र पैदा हुआ था। उसी रात को 3:20 बजे महिला के बच्चे को एसएनसीयू वार्ड में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। उसकी हालत खराब थी। 28 अगस्त को दोपहर को महिला को जानकारी हुयी कि उसके बेटी पैदा हुयी है। दो बेटियां उसके पहले से थीं। महिला को किसी व्यक्ति ने यह भी जानकारी दी कि उसका बच्चा मर गया है। इस पर महिला अपने घर चली गयी। पांच सितंबर को डॉक्टर ने महिला को फोन कराया। इस पर महिला ने रांग नंबर बताकर फोन काट दिया। 6 सितंबर को अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गयी इस पर महिला स्थानीय असरदार लोगों के साथ अस्पताल में आयी। महिला को जानकारी हुयी कि उसके बेटा पैदा हुआ है। डॉक्टरों से बच्चे को देने की जिद करने लगी। इस पर नोकझोंक भी हुयी। सोमवार को फिर महिला स्थानीय लोगों के साथ अस्पताल में पहुंची। यहां पर महिला हिंदूवादी संगठनों के नेताओं के साथ आयी थी। महिला अस्पताल के सीएमएस धीर सिंह ने महिला से बातचीत की। अभी बच्चे का इलाज चल रहा है। लिहाजा महिला के सुपुर्द बच्चे को नही किया गया।