ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशडीसीएम-मैजिक की भिड़ंत में डेढ़ दर्जन से अधिक घायल

डीसीएम-मैजिक की भिड़ंत में डेढ़ दर्जन से अधिक घायल

फर्रुखाबाद। संवाददाता कानपुर रोड पर रविवार को डीसीएम और सवारियां लेकर जा रही मैजिक...

डीसीएम-मैजिक की भिड़ंत में डेढ़ दर्जन से अधिक घायल
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजSun, 25 Jul 2021 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

फर्रुखाबाद। संवाददाता

कानपुर रोड पर रविवार को डीसीएम और सवारियां लेकर जा रही मैजिक की आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इसमें मैजिक में सवार डेढ़ दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गई। आधा दर्जन की हालत गंभीर बनी हुई है। इन्हें इलाज के लिए रेफर किया गया है।

गिहार बस्ती के सामने घटना हुई। शहर से एक मैजिक सवारियां भरकर गुरसहायगंज की ओर जा रही थी। जब मैजिक कमालगंज नगर को पार कर गिहार बस्ती के सामने पहुंची कि तभी सामने से आ रही डीसीएम से जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें मैजिक में बैठी सवारियां फंस गई और चीख पुकार मच गई। सड़क हादसे को देखते हुए आस पास के लोग मौके पर दौड़े। एंबुलेंस को खबर दी गई। पुलिस भी पहुंच गई। इधर से प्रसपा नेता अर्चना राठौर निकल रही थीं वह भी रुक गई और घायलों की मदद में अपने लोगों के साथ में लग गईं। बड़ी मुश्किल से घायलों को गाड़ी से निकालकर इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर सुखदेवी, रेहाना, नैनसी, सविता, शबनम को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे में मैजिक चालक मनोज कुमार भी घायल हुआ है। इसके अलावा घायलों में रेहाना, शबनम निवासी इंदिरा नगर, कन्नौज, नैनसी, राजकुमार, अवधेश, मंजूदेवी, कनिष्का निवासी लाड़पुरवा गुरसहायगंज, नाजरीन निवासी नगला दाउद, तवस्सुम निवासी मझपुरव गुरसहायगंज, मनोज कुमार निवासी विकास नगर गुरसहायगंज, मीनादेवी, सुखदेवी निवासी खाड़े देवा गुरसहायगंज, सविता निवासी देवरा, विपिन निवासी रसूलपुर, विरलादेवी निवासी सुभाष नगर गुरसहायगंज, बृजेश निवासी देवरा व शाहनवाज निवासी मझपुरवा हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें