ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशचना केला खिलाकर पिंजरे में कैद किए बंदर

चना केला खिलाकर पिंजरे में कैद किए बंदर

फर्रुखाबाद। संवाददाता शहर से पालिका ने एक बार फिर बंदरो को पकड़ने का अभियान...

चना केला खिलाकर पिंजरे में कैद किए बंदर
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजTue, 28 Sep 2021 05:21 AM
ऐप पर पढ़ें

फर्रुखाबाद। संवाददाता

शहर से पालिका ने एक बार फिर बंदरो को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत टाउनहाल वाटरवर्क्स से की गई। शहर में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। पालिका नें तीन माह पूर्व बंदर पकड़ने का अभियान शुरू किया था। जिसमें करीब एक हजार बंदर पकड़े गए थे।

सोमवार को बंदर पकड़ने का अभियान शुरू किया गया। टीम ने दो दर्जन के लगभग बंदर पकड़े। ईओ रविन्द्र कुमार नें बताया कि शहर में बढ़ती बंदरो की संख्या चिंता का विषय है। बंदर पकड़ना आसान नहीं है। एक बार फिर से बंदरो को पकड़ने का अभियान शुरू कराया है। इस मौके पर विजय शुक्ला, गौरव मिश्रा आदि रहे। वहीं दूसरी ओर मथुरा की टीम बंदरो को पकने में लगी हुई है। टीम एक बड़ा पिंजरा खुले में रखती है और उसमें चना और केला डालती है। जब बंदर पिंजरे में चना केला खाने को पहुंचते हैं तो दूर बैठी टीम रस्सी को खींच देती है और बंदर पिंजरे में बंद हो जाते हैं इसके बाद बंदरो को छोटे पिंजरों में बंद कर दिया जाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें