Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj NewsMonkey Attack in Farrukhabad Leaves Local Resident Severely Injured
बंदरों से बचने को छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल

बंदरों से बचने को छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल

संक्षेप:

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद के नवाबगंज नगर निवासी अरविन्द उर्फ करू राठौर छत पर बंदरों के हमले का शिकार हो गए, जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना ने नगर में बढ़ते बंदरों के आतंक की समस्या को उजागर किया है, जिससे स्थानीय निवासियों में भय का माहौल है।

Dec 05, 2025 09:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share Share
Follow Us on

फर्रुखाबाद। नवाबगंज नगर निवासी अरविन्द उर्फ करू राठौर अपने घर की छत पर बंदरों के अचानक हमले का शिकार हो गए, जिससे वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है। गुरुवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे, अरविन्द उर्फ करू राठौर अपनी दुकान से घर लौटे। तभी कपड़े उठा ले जाने पर अरविंद रोटी लेकर छत पर गए । इसी दौरान अचानक छत पर आए बंदरों के एक झुंड ने उन पर झपट्टा मारा। बंदरों के इस अचानक हमले से बचने के प्रयास में अरविन्द का संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस दुर्घटना के कारण अरविन्द को गंभीर चोटें आई हैं। चीख-पुकार सुनकर परिजन और आस-पड़ोस के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अरविन्द को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अरविंद की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। इस घटना ने नगर में बढ़ते बंदरों के आतंक की समस्या को एक बार फिर उजागर कर दिया है। पिछले कुछ समय से नगर के विभिन्न इलाकों में बंदरों के हमले की घटनाएं बढ़ी हैं। जिससे स्थानीय निवासियों में भय का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।