बदायूं रोड किनारे नेवले और नाग की लड़ाई से रुके कदम
Farrukhabad-kannauj News - अमृतपुर में बदायूं रोड पर एक ढावे के पास नेवले और नाग की लड़ाई ने लोगों का ध्यान खींचा। यह लड़ाई मुख्य सड़क पर जाम जैसी स्थिति पैदा कर गई। ग्रामीण डर के मारे आगे नहीं बढ़ पाए। लोग इसे देखने के लिए रुक गए और कई ने वीडियो भी बनाया। अंततः दोनों जीव सड़क किनारे चले गए, तब जाकर यातायात सामान्य हो सका।
अमृतपुर, संवाददाता। बदायूं रोड पर अमृतपुर कस्बे के एक ढावे के नजदीक नेवले और नाग की लडाई देख लोगों के कदम रुक गये। मुख्य रोड पर जाम जैसी स्थिति बन गयी। वाहनो के पहिये थम गये। दोनों काफी देर तक लड़ते लड़ते चले गये। नेवला जब नाग की ओर बढ़ रहा था तो नाग फन उठाकर जो फुंकार मा रहा था उसे देखकर ग्रामीण आगे की ओर नहीं बढ़ पा रहे थे। एक ढाबे के सामने अचानक एक काला सांप झाड़ियों से निकल आया। इस बीच एक नेवले ने जब सांप पर वार किया तो सांप ने फन सीधा कर दिया।
जब लोगों की नजर इधर पड़ी तो सभी के कदम रुक गये। अचानक शुरू हुयी इस लड़ाई को देखने के लिए राहगीर और वाहन चालक रुक गये जिसे काफी देर तक मुख्य रोड पर जाम जैसी स्थिति रही। कई लोगों ने इसे मोबाइल में कैद किया। कुछ देर बाद लडते लड़ते दोनों जीव सड़क किनारे से चले गये तब कहीं जाकर यातायात सामान्य हो सका। लोग काफी घबराये हुये थे।डर लग रहा था कि कहीं दोनों लड़ते लड़ते इस ओर न आ जायें। इसको देखकर भी एहतियात बरत जा रही थी। एक दूसरे को लोग सचेत कर रहे थे। कुछ लोग तो छत पर खड़े होकर लड़ाई देख रहे थे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




