ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशलापता पुत्र बदहवास मिला

लापता पुत्र बदहवास मिला

बसपा के पूर्व मंडल कोआर्डीनेटर का लापता पुत्र बदहवास अवस्था में घर पहुंचा और गिर पड़ा। उसकी हालत देख कर परिवारीजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जानकारी पर पुलिस ने पड़ताल की। पूर्व मंडल...

लापता पुत्र बदहवास मिला
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजFri, 22 Sep 2017 10:41 PM
ऐप पर पढ़ें

बसपा के पूर्व मंडल कोआर्डीनेटर का लापता पुत्र बदहवास अवस्था में घर पहुंचा और गिर पड़ा। उसकी हालत देख कर परिवारीजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जानकारी पर पुलिस ने पड़ताल की। पूर्व मंडल कोआर्डीनेटर गंगाराम जाटव का 19 वर्षीय पुत्र अमित कुमार 18 सितम्बर की शाम को घर से बाहर गया था। उसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। रिश्तेदारों, सगे संबंधी दोस्तों के यहां भी जानकारी के बाद न मिलने पर पिता ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लापता होने के पांचवें दिन अमित बदहवास अवस्था में घर पहुंचा और बेहोश होकर गिर पड़ा। जैसे तैसे उसे होश में लाया गया। उसके बाद उसे परिवारीजन सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने उसकी हालत देख कर आक्सीजन लगाई। पूर्व बसपा नेता ने बताया कि उनका पुत्र होश में नहीं है। इसलिए अभी कुछ बता भी नहीं पा रहा है। कोतवाल अतर सिंह ने बताया कि युवक के होश में आने के बाद जानकारी की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें